Chhattisgarh

Chhattisgarh: कन्याभोज में गई मासूम के साथ दरिंदगी..चाचा की हैवानियत पढ़िए

TOP स्टोरी Trending छत्तीसगढ़
Spread the love

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हैवानिय की हदें पार, 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले में ऐसी हिनौनी हरकत हुई है कि सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर (Murder) हो गया है। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट (Cigarette) से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई है। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया।
ये भी पढ़ेंः Google Chrome: गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी

Pic Social Media

पुलिस ने, इस मामले में बच्ची के चाचा को आरोपी बनाया है। ASP सुखनंदन राठौर के अनुसार 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये खुलासा हुआ कि बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

जानिए पूरी वारदात

आपको बता दें दुर्ग जिले के मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस को बताया जाता है कि रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए बच्ची गई थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस बीच, शाम 7.30 बजे खबर मिलती है कि बच्ची की लाश एक कार में मिली है। ये कार दादी के घर के बाहर ही पार्क थी। घरवालों ने मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ गई थी। घरवालों ने बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपी निकला बच्ची का चाचा

वारदात के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ भी हुई। इधर पुलिस ने भी, कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 5 लोगों को संदेह आधार पर गिरफ्तार किया। इनमें बच्ची का चाचा भी था। इसके बाद, आगे की पूछताछ में संदिग्ध में 3 लोग बचे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में, टेक्निकल सबूत और आरोपी के कबूलनामा से ये पता चला का कि, आरोपी बच्ची का ही चाचा है। फिलहाल उसे रिमांड में लेकर और सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे।

ये भी पढ़ेंः Success Story: Zepto के मालिक की दिलचस्प कहानी..सिर्फ़ 20 साल की उम्र में 1000 करोड़ का मालिक

चाचा ने कार में छिपाई लाश

ASP के अनुसार आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई थी इसी बीच रेप-मर्डर की वारदात हुई है। इसके बाद मौका पाकर आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश सामने कार में छिपा दी। हमेशा कार घर के बाहर ही खड़ी रहती थी। कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था। ये बात आरोपी चाचा को पता था। साथ ही गर्मी की वजह से बॉडी फफोले और कालापन आने की बात एक्सपर्ट कह रहे हैं।
सीएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है। अभी जांच की जा रही है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।