मार्च में OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ हुई बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट देख लीजिए

Trending एंटरटेनमेंट

OTT Release: बात हो एंटरटेनमेंट जगत की तो यहां आए दिन कुछ न कुछ मनोरंजन के लिए रिलीज होता ही रहता है। कभी तो थिएटर्स में शानदार मूवीज रिलीज होती हैं, तो कभी OTT Platform में फेवरेट वेबसराइज लॉन्च हो जाती है। इन्हें एक बार देखना शुरू करने पर ये पता ही नहीं चलता कि दिन कैसे निकल गया।
बस ऐसे में ही आपको हम बताएंगे कि 1 मार्च को OTT Platform पर बहुत सारे फिल्म और वेबसिरीज लॉन्च होने वाली है। जिन्हें आप एक बार देखने के लिए बैठेंगे तो पूरा दिन कैसे निकल जाएगा, ये भी आपको पता नहीं चल पाएगा। मार्च के फर्स्ट वीक में भी कई सारी मोबाइज और वेबसीरीज लॉन्च होने जा रही है, जिसके बारे में आज हम आपको डिटेल में बताएंगे।

महारानी 3

ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज महारानी 3 सोनी लिव पर 7 मार्च को स्ट्रीम होने वाली है। महारानी 3 को सौरव भावे ने निर्देशित किया है।

मामला लीगल है

एक्टर रवि किशन की सीरीज मामला लीगल है 1 मार्च को Netflix पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में रवि किशन, अंजुम बन्ना, विजय राजोरिया अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

माई नेम इज लोह किवान


माई नेम इज लोह किवान , ये एक कोरियन ड्रामा है। इसे 1 मार्च को नेटफिलिक्स में रिलीज कर दिया गया है, जिसे जाकर आप देख सकते हैं। इस वेबसीरीज में एक लड़की की कहानी को दर्शाया गया है जो कि सफल होने के लिए संघर्ष कर रही है।

सनफ्लावर सीजन 2

अदाशर्मा और सुनील ग्रोवर की वेबसीरीज भी एक मार्च को zee 5 पर आ रही है। इस वेबसेरिज में आपको गिरीश कुलकर्णी, रनबीर शौरी, मुकुल चड्ढा, शोनाली नागमनी, आशीष विद्यार्थी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

हनुमान

मूवी हनुमान को 2 मार्च को OTT Platform Zee 5 पर सभी भाषाओं में रिलीज कर दिया गया है। ये मूवी 12 जनवरी 2024 को तेलगु भाषा में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

प्रिसिला

प्रिसिला भी 1मार्च को OTT Platform पर रिलीज की गई है। ये फिल्म MUBI पर रिलीज की जाएगी।