Safest Countries In The World: दुनिया से 7 सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट देख लीजिए

Life Style बिजनेस

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Safest Countries In The World: सभी का ड्रीम होता है कि एक बार तो विदेश यात्रा करनी ही है। वैसे तो विदेश घूमने के लिहाज से देखें तो अधिकतर देश शानदार ही दिखेंगे। जहां कि खूबसूरती, नजारे, आंखों में छा जाने वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशन हर एक को खूबसूरती का अहसास करा सकते हैं।
इसके बावजूद भी कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं तो सबसे पहले आपके माइंड में क्या आता है, यही न कि वहां जाना सेफ है कि नहीं। किसी तरह की कोई सुरक्षा को लेकर प्रोब्लम तो नहीं होगी कहीं। इसलिए आज हम आपकी इस समस्या का सुझाव लेकर आए हैं और आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताएंगे, जहां जाना सुरक्षित है। आपको किसी तरह की कोई चिंता करने की जरूरत भी नहीं होगी।

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ट्रिप साबित हो सकती है। यहां की जनसंख्या की बात करें तो 5,124, 100 के करीब है। इतनी जनसंख्या के बाद भी यहां का क्राइम रेट बहुत कम है। यहां इतनी शांति रहती है कि पुलिस को हथियार रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

Pic: Social Media

आइसलैंड
आइसलैंड में मात्र 3,72,295 की पॉपुलेशन देखने को मिलेगी। वहीं, ग्लोबल पीस इंडेक्स की मानें तो, ये दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। यहां का क्राइम रेट भी न के बराबर है।
आइसलैंड को काफी हाई सिक्योरिटी वाला देश भी माना जाता है। ये घूमने और बसने के लिहाज से सबसे ज्यादा सुरक्षित है।

Pic: Social Media

ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया की जनसंख्या की बात करें 26,177,413 के करीब है। ये एक बेहद सुरक्षित देश माना जाता है। वहीं, यहां क्राइम रेट भी बहुत कम है। ऐसे में आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Pic: Social Media

पुर्तगाल
पुर्तगाल की पॉपुलेशन 10,270,865 के करीब है। वहीं, 2014 में पुर्तगाल वर्ल्ड का 18 वा सबसे सेफ कंट्री हुआ करता था।

Purtgal

कनाडा
कनाडा की टोटल पॉपुलेशन 37,742,142 के करीब है। कुल पॉपुलेशन आकार के मामले में कनाडा अपेक्षाकृत एक छोटा सा देश है। यहां के ज्यादातर इलाके बंजर जंगल है, जो की हजारों मिलों तक फैला है। वहीं, कनाडा रहने और घूमने दोनों के लिहाज से सुरक्षित देश है।

यह भी पढ़ें: कनॉट प्लेस का मालिक कौन? करोड़ों रुपए कौन वसूलता है?

Pic: Social Media

डेनमार्क
डेनमार्क की कुल आबादी 5,896,026 है। यहां पर अच्छा रोजगार, शिक्षित लोग, कम भ्रष्टाचार और कुशल सुरक्षाबल देखने को मिलेगा। यहां की हेल्थ फैसिलिटी भी जबरजस्त है। ऐसे में आप यहां जाकर आरामदायक जीवन गुजार सकते हैं।

Pic: Social Media

स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड की आबादी 8.6 मिलियन के करीब है, यहां पर रहने और घूमने के लिहाज से ये देश बहुत ही ज्यादा सुरक्षित है। स्विट्जरलैंड फूड सिक्योरिटी के मामले में पूरे वर्ल्ड के 4 स्थान पर है।

Pic: Social Media

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi