Diwali पर केंद्रीय कर्मचारियों की मौज़..इतना बोनस दे रही है सरकार

Trending बिजनेस

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Central Government Employees News: केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। क्योंकि दिवाली का बड़ा त्योहार आने वाला है, ऐसे में कर्मचारियों को बोनस मिल गया है। इस पर वित्त मंत्रालय की तरफ से भी अप्रूवल मिल गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देगी। केंद्र के सभी कर्मचारियों को नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस ( ADHOC Bonus) दिया जाता है। इस बोनस में करीब 30 दिनों के सैलरी के बराबर ही पैसा मिलता है। ये पैसा ग्रुप B और ग्रुप C कैटेगरी वाले कर्मचारियों को दिया जाता है।

जानिए कि कौन से कर्मचारी आएंगे दायरे में
इस ग्रुप B और ग्रुप C में आने वाले केंद्र सरकार non – gazetted employees को भी बोनस देती है। ये ऐसे कर्मचारी होते हैं, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस में नहीं आते हैं। वहीं, ADHOC Bonus का फायदा केंद्र के अर्धसैनिक बलों के कर्मचारी को मिलता है।

यह भी पढ़ें: Greater Noida West: पानी को लेकर बड़ी ख़बर पढ़ लीजिए

कैसे तय की जाती है बोनस की रकम
कर्मचारियों की एवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार, जो भी कम हो, फिर इसके आधार पर बोनस जोड़ा जाता है। 30 दिनों का मंथली बोनस तकरीबन एक महीने की सैलरी के बराबर होता है। एग्जाम्पल के तौर पर अगर किसी कर्मचारी को 18 हजार रुपए मिल रहे हैं, तो उसका 30 दिनों का मासिक बोनस तकरीबन 17 हजार रुपए होगा। इस तरह के बोनस का फायदा, केंद्र की सरकार के उन कर्मचारी को मिलेगा, जो 31मार्च 2023 तक सर्विस तक रहे हैं। वर्ष 2022 – 23 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी दी है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi