CBSE Result: ग्रेटर नोएडा के लाल ने किया कमाल, खुशी से झूम उठा परिवार
CBSE Result: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के छात्र आरव ने पूरे देशभर में अपना नाम रोशन किया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) स्थित डीपीएस स्कूल (DPS School) के छात्र आरव मल्होत्रा ने 10वीं में ऑल इंडिया टॉप करके पूरे जिले, प्रदेश और देश में अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों की नींद उड़ने वाली है!

आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) द्वारा जारी किए गए परिणाम में आरव मल्होत्रा ने 10वीं में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया टॉप किया है। इस बार 10वीं में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल से इस बार रिजल्ट प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं, लड़कों के मुकाबले लड़िकयों ने ज्यादा बेहरत प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम आते ही आरव मल्होत्रा को बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। रिश्तेदार भी फोन करके बधाई दे रहे हैं।
आरव मल्होत्रा (Aarav Malhotra) आगे आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करना चाहते है। उनके पिता कुमुद मल्होत्रा ने बताया कि वो लगभग 8 से 9 घंटे रोजाना की स्टडी करता है। उसे खेलने के लिए मना नहीं किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव भी है। लेकिन हर काम बड़ा ही बैलेंसिंग के साथ आरव ने किया। जिससे उसने से मुकाम हासिल किया। आरव डीपीएस ग्रेटरनोएडा वेस्ट का स्टूडेंट है।
ये भी पढे़ं-Greater Noida: गलगोटिया के छात्रों की सुरक्षा खतरे में! जानिये क्यों?
आरव की मां आरुंशी मल्होत्रा एक बिजनेस वुमेन है। इसके बाद भी दोनों मिलकर आरव को पढ़ाते भी है। आरव के लिए उसके फादर आर्दश है। इसलिए वो भी आईआईटी करना चाहता है। आरव के सभी सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर आए है। आरव के पिता ने बताया कि आरव ऑनलाइन क्लासेस लेता है। वो टाइम मैनजेमेंट में बिल्कुल पक्का है उसके दोस्त है वहां भी टाइम एक्सपेंड करता है। लेकिन ज्यादा समय समय पढ़ाई में देता है। उसका आईआईटी करना है उसके तैयारी अभी कर रहा है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले Official Website- cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, https://cbseresults.nic.in/ पर जाएं।
अब सीबीएसई क्लास 10 की मार्कशीट 2025 पीडीएफ लिंक पर टच करें।
लॉगिन के लिए जरूरी क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, जन्म तिथि का उपयोग करें।
सीबीएसई कक्षा 10 का स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
सीबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड 2025 को आगे के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
अब प्रिंट आउट ले लें।

