बड़ी ख़बर..सीनियर सिटीजंस को मुफ़्त में हवाई सफर

वरिष्ठ नागरिकों यानी (Senior citizens) मुफ्त में धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज से फ्री में तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जा सकेंगे. यह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत संभव होगा. वरिष्ठ नागरिकों को अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा. वरिष्ठ नागरिकों को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने ये तोहफा दिया है।

Continue Reading

Ujjain: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बैग लेकर पहुंची फिल्म स्टार की पत्नी..मचा बवाल

बड़ी ख़बर मध्यप्रदेश के उज्जैन से सामने आ रही है। फिल्म स्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा के महाकाल दर्शन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची थीं। पूरे दर्शन के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा के कंधे पर एक हरे और मिक्स काले कलर का डिजाइनर बड़ा बैग कंधे पर टंगा रहा और यह बैग महाकाल मंदिर के अंदर होता हुआ गोविंदा की पत्नी के साथ गर्भ गृह तक भी पहुंचा। गोविंदा की पत्नी श्रीमती सुनीता गर्भ गृह में इस बैग को कंधे पर टांग कर ही पूजन किया और शिवलिंग पर जल अर्पित किया । जिसके बाद बवाल शुरू हो गया।

Continue Reading

बड़ी ख़बर..Noida-ग्रेटर नोएडा में अटके 5 लाख लोगों को PM मोदी दिलवाएंगे घर

उन फ्लैट खरीदारों के लिए अच्छी ख़बर जिन्होंने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट तो बुक करवाया है लेकिन अभी तक पजेशन नहीं मिला है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

Continue Reading

माखनलाल यूनिवर्सिटी में बवाल करने वाले बवालिए कौन?

पत्रकारिता का मंदिर कहे जाने वाले भोपाल के माखनलाल यूनिवर्सिटी से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां न्यू कैंपस में कथित विद्यार्थियों के एक गुट ने यूनिवर्सिटी के Boys हॉस्टल पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हॉस्टल के किसी विद्यार्थी के साथ कैंटीन में बवालिए गुट का बहसबाजी हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ गया। बवालिये गुट ने कुछ और लड़कों को कैंपस में बुला लिया। हालांकि हॉस्टल अधीक्षक गजेंद्र अवस्था भी मामले को सुलझाने का प्रयास किये। लेकिन मामला नहीं सुलझा। 

Continue Reading

भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों को झटका, अब और मुआवज़ा नहीं

भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) के पीड़ितों को बड़ा झटका लगा है। ज्यादा मुआवजे की मांग करने वाली केंद्र सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खारिज कर दिया. 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को अधिक मुआवजा देने के लिए यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन (यूसीसी) की उत्तराधिकारी फर्मों से अतिरिक्त 7,844 करोड़ रुपये मांगने के लिए केंद्र सरकार ने याचिका दायर की थी.

Continue Reading