कोरोना पर एक बार फिर डराने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। वो भी उस समय जब पिछले कुछ महीनों से कोरोना के छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं। चीन के टॉप एक्सपर्ट (रेस्पिरेटरी) झोंग नानशान ने दावा किया है कि जून के अंत तक कोरोना महामारी की लहर आने की आशंका है जिससे प्रति सप्ताह 6 करोड़ 50 लाख मामले सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कोरोना संक्रमण वायरस के XBB वेरिएंट से बचने के लिए 2 नए वैक्सीन बाजार में उतारने का लक्ष्य है. झोंग ने दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के ग्वांगझू में सोमवार को 2023 ग्रेटर बे एरिया साइंस फोरम में यह टिप्पणी की.
Continue Reading