नोएडा से उड़कर जा सकेंगे आगरा, मथुरा..2 महीने में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

एक ओर जहां कुछ ही समय में जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है, वहीं नोएडा में भी हेलीपोर्ट बनाए जाने की तैयारियां तेज हो गई है…और इसका रास्ता गुरुवार को रास्ता साफ हो गया है। नोएडा के सेक्टर-151ए में देश का सबसे बड़ा हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। जिसका काम जल्दी शुरू किया जाएगा। हेलीपोर्ट बनाने के लिए रिफैक्स एयरपोर्ट एवं ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड का चयन हुआ है। हालांकि तकनीकी बिड में कंपनी की ओर प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का परीक्षण करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने फाइल को सलाहकार कंपनी राइट्स के पास भेज दिया है।

Continue Reading

कैब की बुकिंग फेल, इंजीनियर की खाते से उड़े 2 लाख

अगर आपके पास गाड़ी नहीं है तो आप भी कहीं आने-जाने के लिए कैब का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नासिक जाने के लिए कैब बुक किया। लेकिन किसी वजह से उसका पेमेंट फेल हो गया था. कुछ समय बाद, पीड़ित इंजीनियर को एक कॉल आया. कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम रजत बताया और खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए अपना परिचय पीड़ित को दिया. उसने कैब बुक करने में मदद करने का आश्वासन देते हुए पीड़ित को कैब के वेबसाइट पर फिर से 100 रुपये भुगतान करने को कहा और बताया कि बाकी भुगतान यात्रा के बाद करना होगा. 

Continue Reading

लोक कल्याण समिति की पहल..मीडियाकर्मियों का फ्री हेल्थ चेकअप

नई दिल्ली । लोक कल्याण समिति की तरफ से फ्री आंख ओर स्वास्थ्य की जांच शिविर का आयोजन सुचेता भवन, विष्णु दिगम्बर मार्ग आईटीओ पर किया गया । मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के लिए आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों ने अपनी आंख ओर स्वास्थ्य की जांच कराई । शिविर में आए मीडियाकर्मियों ने लोक कल्याण समिति और इंडियन मीडिया वेलफेयर का आभार जताते हुए कहा कि मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ।

Continue Reading

मारुति-सुजुकी ने वापस मंगवाई गाड़ी..कहीं आपकी गाड़ी भी तो नहीं

मारुति-सुजुकी की गाड़ियां इस्तेमाल करने वालों के जरूरी ख़बर। देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने 17 हजार से अधिक गाड़ियां वापस मंगवाई है। इसमें ऑल्टो के10 (Alto K10), ब्रेजा (Brezza) और बलेनो (Baleno) शामिल हैं।

Continue Reading

नोएडा में यहां बनेगा Zoo पार्क, 4D थीम पर होंगे जानवर

पैरेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी। अब ज़ू के लिए दिल्ली जाने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि नोएडा में बनने जा रहा है NCR का पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क जिसका कॉन्सेप्ट 4डी पर आधारित होगा।

Continue Reading