किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में बस सेवा बंद..कई ट्रेनें रद्द, कईयों के रूट बदले गए

Trending पंजाब

Kisan Andolan Bharat Bandh: किसान आंदोलन के बीच आज कई संगठनों ने भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है। किसानों (Farmers) के रेल रोको मुहिम के बीच भारत बंद के दौरान किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा (Internet Service) निलंबित कर दी गई है।
ये भी पढ़ेः Punjab में इंटरनेट बंद से खफ़ा हुए CM मान..फतेहगढ़ साहिब, पटियाला व संगरूर के कुछ हिस्से में आ रही दिक्कत

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

एमएसपी की गारंटी (MSP Guarantee) के लिए कानून की मांग कर रहे किसान संगठनों द्वारा आज भारत बंद का ऐलान किया गया है, जो सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा। इस आंदोलन के कारण आज फिरोजपुर मंडल की चार रेलगाड़ियां रद्द हुई, सात कोर्ट टर्मिनेट किया गया, पांच को री-शेड्यूल और बारह के रूट बदल कर चलाया गया। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर कैंट फाजिल्का लोहियांखास-फिल्लौर के मध्य चलने वाली चार पैसेंजर गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

वहीं बसों के जरिए सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) को आज बस सर्विस उपलब्ध होना बेहद मुश्किल होगा। क्योंकि सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट बसें भी आज लगभग बंद रहीं। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा भारत में पूर्ण तौर पर समर्थन देते हुए शुक्रवार को बसों का चक्का जाम करने की घोषणा की गई है। यूनियन की स्ट्राइक शुक्रवार रात 12 बजे तक रहेगी।

Pic Social Media

फिर से होगी रविवार को बैठक

किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ (Chandigarh) में बीते गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत​भी रही। यह बातचीत रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के मुताबिक किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और सरकार से सभी मांगों पर तुरंत घोषणा करने का दबाव बना रहे हैं।

एक बार फिर एमएसपी (MSP) को लेकर किसान अड़ गए हैं। अब रविवार को फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann), केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय मौजूद रहे।