घर में जलाएं छोटी सी चीज..होगी पैसों की बारिश

Vastu-homes
Spread the love

Kapoor Ke Upay: अगर आप भी अपने जीवन में खूब सारा पैसा कमाना चाह रहे हैं तो यह खास खबर आपके ही लिए है। आपको बता दें कि बस आपको एक छोटा सा उपाय करना होगा और आपको घरों में पैसों की बारिश होने लगेगी। आपने कपूर को पूजा में प्रयोग होते हुए तो जरूर देखा होगा। आरती के दौरान कपूर (Kapoor) जलाकर आरती की जाती है। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और पूजा सफल मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कपूर घर के वातावरण को शुद्ध करता है। घर में फैली नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करता है कपूर।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ें: Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

Pic Social Media

क्या आपको पता है कि कपूर घर के वास्तु दोषों को भी समाप्त करता है? सुख-शांति, सुख-समृद्धि और धन दौलत में इजाफा कर सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप घर में रेगुलर कपूर जलाते हैं तो आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। इसका प्रयोग किस तरह से करना चाहिए, कौन-कौन से कपूर के उपाय अपनाने चाहिए, आइए जानते हैं।

कपूर से जुड़े उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी

ज्योतिष पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो धन प्राप्ति के लिए गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें। शाम होने पर इस फूल को जलाएं और दुर्गा मां पर चढ़ा दें। आपको अवश्य लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: रसोई में रखें नमक से जुड़े इन नियमों को ध्यान में, मिलेंगे कई फायदे

पूजा घर में कपूर को रखना शुभ बताया गया है। पूजा घर में कपूर रखने से ऊर्जा का संचार होता है, इससे घर का वातावरण साफ और शुद्ध होता है, नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) दूर होती है। इससे घर के सदस्यों को मानसिक रूप से शांति का अहसास होता है।

अगर आप चाहते हैं कि घर में बरकत बनी रहे तो रात में सोने से पहले एक चांदी की कटोरी में चार-पाच लौंग और एक-दो कपूर जलाकर रख दें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है, कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होगी। कुछ दिनों तक कपूर के इस उपाय को आजमकार अवश्य देखें।

अगर आप हर दिन सुबह स्नान करके पूजा-पाठ करते हैं तो एक कपूर अवश्य जलाएं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ ही कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, आप घी में कपूर को रखकर जलाएं, घर में खुशहाली आने के साथ ही तरक्की की राह भी खुलती है।

पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि अगर आप प्रतिदिन घर के मुख्य द्वार पर सुबह कपूर जलाकर रख दें तो इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रेवश होता है। घर में क्लेश ना हो, शांति और सुकून कायम रहे तो बेडरूम में कपूर का एक टुकड़ा रखें। इससे रात में बिना किसी बाधा के नींद भी अच्छी आती है। कमरे में कपूर रखने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली छाई रहती है, रिश्ते मजबूत बने रहते हैं।

अगर आपकी जिंदगी में आर्थिक समस्याएं चल रही हो तो कपूर के उपाय आजमाएं। घर की तिजोरी में कपूर का एक टुकड़ा रख दें। इससे धन आगमन के योग बन सकते हैं। फिजूल खर्च नहीं होगा। आप अपने पर्स, जेब में भी कपूर रख सकते हैं। इससे भी लाभ होगा, आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी। धन अगामन होने के रास्ते खुल सकते हैं।