Budget 2024: ₹10 लाख तक की सैलरी वालों को मिलेगी खुशखबरी!

TOP स्टोरी Trending बिजनेस

Budget 2024 Expectations: सभी को इस साल आने वाला बजट 2024 (Budget 2024) का इंतजार है। नये बजट को लेकर टैक्सपेयर्स (Tax payers) चाहता है कि उसे टैक्स के बोझ से राहत मिले। हर बार की तरह इस बार भी पूरी उम्मीद है। अब देखना यह है कि वित्त मंत्री (Finance Minister) टैक्सपेयर्स को कितनी राहत देती हैं। मिडिल क्लास (Middle Class) के लिए क्या कुछ खास होने वाला है या फिर टैक्स स्लैब वैसा ही रहने वाला है। क्या इनकम टैक्स (Income tax) के मामले में सरकार कोई बड़ी छूट देगी? सूत्रों के मुताबिक साल 2024 के बजट में कुछ खास होने वाला है। क्योंकि, ये चुनाव से पहले का बजट है। हालांकि, वोट ऑन अकाउंट है तो टैक्सपेयर्स की विश पूरी होगी या नहीं यह तो बजट पेश होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल चर्चा ये है कि बजट 2024 में 10 लाख रुपए तक की सैलरी वालों को बड़ी राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः अब ट्रेन से दुबई और लन्दन का कर सकेंगे सफ़र..पढ़िए पूरी ख़बर

Pic Social media

बदलेगा इनकम टैक्स स्लैब?

वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए बजट में इनकम टैक्स स्लैब में चेंज देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, एक खास सैलरी वर्ग वालों को कुछ छूट मिलने की संभावना है। ओल्ड टैक्स रिजीम की बात करें तो मौजूदा सिस्टम में इनकम टैक्स के कुल 5 स्लैब हैं। इनमें 2.5 लाख रुपए तक टैक्स फ्री होता है। इसके बाद 2.5 लाख से 5 लाख रुपए तक की इनकम पर 5 परसेंट टैक्स देना होता है। तो वहीं, 5 लाख से 10 लाख की आय पर सीधे 20 फीसदी टैक्स देना होता है।

10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए तक की आय पर 30 फीसदी टैक्स (Tax) देना होता है और 20 लाख से ऊपर की इनकम वालों को भी 30 फीसदी टैक्स चुकाना होता है। वहीं, न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) में अभी तक 7 लाख रुपए तक की सैलरी टैक्स फ्री के दायरे में आती है। इसमें और बड़ी छूट मिल सकती है। इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की संभावना है। ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। न्यू टैक्स रिजीम को तर्कसंगत बनाने के लिए ये कदम उठाया जा सकता है।

नया इनकम टैक्स स्लैब में क्या होगा?

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बजट में 10 लाख रुपए तक की सैलरी वाला स्ट्रक्चर फोकस में होगा। इसमें बदलाव की संभावना भी है। अभी 10 लाख तक की सैलरी दो टैक्स स्लैब में आती है। पहला 6 से 9 लाख रुपए, जिस पर 10 परसेंट टैक्स है। तो वहीं, 9 लाख से 12 लाख जिस पर 15 फीसदी टैक्स लगता है। ऐसे में दो टैक्स स्लैब को सीधे 10 लाख का स्लैब बनाया जा सकता है। इस पर भी 10 फीसदी टैक्स लगाने की ही योजना है। इसमें 6-9 लाख रुपए वाला स्लैब बदला जा सकता है।

क्या 15 लाख की इनकम वालों को भी होगा फायदा?

मौजूदा टैक्स सिस्टम में न्यू रिजीम में 15 लाख रुपए की आय वालों पर 20 फीसदी टैक्स देना होता है। मतलब अगर 10 लाख तक देखें तो 10 और 15 फीसदी की दर से टैक्स देते हैं। वहीं, 15 लाख पर 20 फीसदी टैक्स है। ऐसी संभावना है कि 15 फीसदी के स्लैब को समाप्त कर दिया जाए। 10 लाख तक सीधे 10 फीसदी और 10 से 15 लाख रुपए की इनकम पर सीधे 20 फीसदी टैक्स लगाया जाए। ऐसी स्थिति में 10 से 12 फीसदी स्लैब में आने वालों पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा लेकिन, 10 लाख तक काफी बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो स्लैब को तोड़कर इसे ओल्ड रिजीम से भी आकर्षक बनाना है। हालांकि, इसमें बाकी छूट नहीं मिलेंगी।

15 लाख से ऊपर है सैलरी तो नहीं होगा फायदा

न्यू टैक्स रिजीम हो या फिर ओल्ड टैक्स रिजीम, दोनों ही स्ट्रक्चर में 15 लाख रुपए से ऊपर की सैलरी वालों को 30 फीसदी टैक्स देना होता है। आने वाले दिनों में भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। इस इनकम वर्ग को कोई खास छूट देने का इरादा नहीं है।