Breaking News: बड़ी ख़बर देश के एक नेशनल न्यूज़ चैनल से आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया(News India) बिक चुका है। सूत्रों के मुताबिक, चैनल के नए मालिक 1 फरवरी को इसे पूरी तरह हैंडओवर लेंगे। सूत्रों से निकलकर एक और जानकारी सामने आ रही है कि जिस मालिक ने ये चैनल खरीदा है वो इसके पहले भी एक न्यूज चैनल खरीद चुके हैं। चैनल के बिकने के साथ ही पत्रकारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जाहिर है नए मालिक हैं तो टीम भी नई रखेंगे।

इस चैनल की शुरुआत 2016 में जयपुर के डॉ. बलवीर सिंह तोमर ने की थी। डॉ. तोमर जयपुर स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हैं, और पहले यह चैनल उनकी यूनिवर्सिटी कैंपस में क्षेत्रीय चैनल के रूप में संचालित होता था। 2022 में इसे नोएडा में एक राष्ट्रीय चैनल के रूप में लॉन्च किया गया।
न्यूज़ इंडिया 24×7 में वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा, प्राइम टाइम एंकर सरफराज सैफी और वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी जैसे दिग्गज पत्रकारों ने काम किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि चैनल के नए एडिटर-इन-चीफ कौन होंगे और उनकी टीम में कौन-कौन शामिल होंगे।
