जय-वीरू की जोड़ी ने छोड़ दिया टाइम्स नाउ नवभारत का साथ

TV
Spread the love

टाइम्स नाउ नवभारत से बड़ी खबर सामने आ रही है। जय-वीरू के नाम से मशहूर देव तिवारी और अमित यादव ने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। खबर ये भी है कि दोनों जल्द ही टीवी9 भारतवर्ष के साथ अपनी नई पारी का आगाज कर सकते हैं।

देव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत से पहले न्यूज़24, इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं अमित यादव न्यूज़24, आजतक, न्यूज़ एक्सप्रेस, ज़ी न्यूज़, पी7 में अहम पदों पर निभा चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत में भी दोनों स्पेशल प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा थे।

देव तिवारी और अमित यादव, दोनों ही स्पेशल प्रोग्रामिंग के मास्टर माने जाते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ दोनों पत्रकारों को नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।