Noida मेट्रो में सफर करने वालों के लिए अच्छी और बुरी खबर दोनों आ गई

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Noida Metro: नोएडा मेट्रो को लेकर अच्ची और बुरी खबर सामने आ रही है। सबसे पहले आपको बुरी खबर बताते हैं कि नोएडा मेट्रो ने व्यस्त समय में चलने वाली अपनी फास्ट मेट्रो (Fast Metro) को अब बंद कर दिया है। इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इस लाइन के चार स्टेशनों पर व्यस्त समय में मेट्रो नहीं रुकती थी। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) के बीच सफर करने वाले यात्रियों को लगभग 15-20 मिनट का समय बचता था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें


ये भी पढे़ंः Greater नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी को मिला AOA ..लोगों ने मनाया जश्न

Pic Social Media

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि लोगों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। लगभग चार साल पहले लोगों की मांग पर ही फास्ट मेट्रो चलाई गई थी। अच्छी ख़बर ये कि अभी तक सेक्टर-144, 145, 146 और 147 स्टेशन पर सुबह-शाम व्यस्त समय में मेट्रो नहीं रुकती थी, लेकिन अब इन सभी स्टेशन पर मेट्रो रुकने लगेगी। मंगलवार से इस व्यवस्था को लेकर ट्रायल होगा। हर योजना सफल रही तो इसे स्थायी रूप से शुरु कर दिया जाएगा।

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने जानकारी दी कि सोमवार से शुक्रवार के बीच बिजी टाइम में सुबह 8 बजे से 11 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच हर साढ़े 7 मिनट में मेट्रो चलती है। इसके बाद सुबह 11 से शाम 5 बजे तक हर 10 मिनट के गैप में मेट्रो चलती है। शनिवार को व्यस्त समय सहित पूरे दिन 10-10 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलती है, जबकि रविवार को पूरे दिन 15-15 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलती है।

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि सोमवार से शनिवार के बीच सुबह 6 से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन किया जाता है, जबकि रविवार को सुबह 8 से रात 10 बजे तक मेट्रो चलाई जाती है।

चारों स्टेशनों पर काफी कम सवारियां

एनएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-144, 145, 146 और 147 पर राइडरशिप काफी कम है। इन स्टेशनों पर एक दिन की राइडरशिप एक हजार से भी कम रहती है। इसलिए इन स्टेशनों पर व्यस्त समय में मेट्रो को नहीं रोका जाता था।