लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी का किया ऐलान..राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को बड़ी ज़िम्मेदारी

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने आज बड़ा ऐलान किया है। बीजेपी आलाकमान ने देश के 23 राज्यों के लिए राज्य चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र नागर को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र नागर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं और वो पूर्व में गौतमबुद्ध नगर के सांसद भी रह चुके हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को प. बंगाल की जिम्मदारी सौंपी गई है। वहीं उनका साथ देने के लिए बीजेपी की आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक प्रकाश को सह प्रभारी बनाया गया है। झारखंड के लिए सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को प्रभारी बनाया गया है।

सुरेंद्र नागर के समर्थकों में खुशी
सुरेंद्र नागर के समर्थकों का कहना है,भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सांसद सुरेंद्र नागर को काम करने का मौका दे रही है। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में सुरेंद्र नागर को पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है।