AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन..CM भगवंत मान दी बधाई

दिल्ली पंजाब

Jyoti Shinde,Editor

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल( CM ARVIND KEJRIWAL) का आज 55वां जन्मदिन है, जन्मदिन के अवसर पर सीएम केजरीवाल को प्रधानमंत्री समेत देश के बहुत सारे लोग बधाई दे रहे हैं। इसी मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि देश में एक नई राजनीतिक क्रांति को जन्म देने वाले और आम आदमी की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाने वाले आम आदमी अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो। आबाद रहो। जि़ंदाबाद रहो।

ये भी पढ़ें: खेलों के महाकुंभ ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के लिए पोर्टल लॉन्च

Pic Social Media

ये भी पढ़ें: CM भगवंत मान का प्रण..देश का अग्रणी राज्य बनेगा पंजाब

2022 में मान बने थे सीएम
आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री (Punjab 17th Chief Minister) के रूप में मार्च 2022 में सीएम पद की शपथ ली थी। इस चुनाव में पंजाब के 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें हासिल कर सरकार बनाई थी। जीत के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को मुख्यमंत्री को चुना गया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा था- पंजाब को दिल्ली की तरह बनाएंगे..सीएम भगवंत मान ने केजरीवाल की बातों को फौलो किया और आज पंजाब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
पीएम ने भी ट्वीट कर दी बधाई
अरविंद केजरीवाल के 55वें जन्मदिन के अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ट्वीट कर बधाई दी है। जिस प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है।
मनीष को याद कर भावुक हुए केजरीवाल
अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को याद कर भावुक हो गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनीष को बेवजह ही फसाया गया है। आगे उन्होंने लिखा कि आइए आज हम सभी प्रतिज्ञा करें कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करेंगे। वही मजबूत भारत की नींव रखेंगे। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।
READ: Arvindra Kejariwel, Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi