Bihar

Bihar: सीतामढी में 7.440 किमी यड़क के चौड़ीकरण के लिए 27.04 करोड़ मंजूर – सम्राट चौधरी

बिहार राजनीति
Spread the love

सीतामढ़ी जिले के सिसौला-बसंतपट्टी मार्ग का होगा चौड़ीकरण-मजबूतीकरण

योजना चालू वित्तीय 2025-26 में पूरा कराने का लक्ष्य, रोजगार सृजित होंगे

लालू-राबड़ी राज के ‘गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा’ वाले दौर से बाहर निकला बिहार

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के सिसौला-बसंतपट्टी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। 7.440 किलोमीटर लंबी यड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण पर 27.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण की इस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा करने का लक्ष्य है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bihar: लाभुकों को खाद्यान्न की गुणवत्तापूर्ण सही मात्रा एवं ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल, सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। इस की प्रगति की नियमित प्रतिमाह समीक्षा मुख्य अभियंता (अनुश्रवण) एवं मुख्य अभियंता (उत्तर), पथ निर्माण विभाग, पटना करेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सड़क परियोजना पूर्ण होने पर आवागमन आसान होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सड़क और पुल-पुलिया जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू-राबड़ी राज के ‘गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा’ वाले दौर से निकलकर आज बिहार में शानदार और मजबूत सड़क नेटवर्क तैयार है। ये पूरे देश के लिए भी नजीर साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश ने प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी सहभागिता