योजना वर्ष 2025-26के एक्शन प्लान के तहत दो वर्षों में होगी पूरी
नई सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और रोजगार के अवसर बढेंगे
एनडीए सरकार जनता को बेहतर सड़कें देने के लिए लगातार सक्रिय
Bihar News: बिहार के उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के माड़ीपुर पावर हाउस चौक से सकरी पथ तक सड़क निर्माण के लिए कुल 16.40 करोड से अधिक राशि (सोलह करोड़ चालीस लाख निन्यानवे हजार) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
ये भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश से दिव्यांगजनों ने की मुलाकात, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाये जाने पर जताया आभार

चौधरी ने कहा कि यह योजना वर्ष 2025-26के एक्शन प्लान के तहत लाई गई है। इस कार्य को दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित तकनीकी स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि पथ किसी अन्य विभाग के अधीन है ,तो उसका विधिवत हस्तांतरण और पूर्व में किए गए कार्यों का DLP समाप्त होने के बाद ही नया निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में हर 12 में एक व्यक्ति को मिल रहा है सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ
चौधरी ने कहा कि यह योजना न केवल स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगी बल्कि इससे रोजगार के अवसर बढेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 से बिहार की एनडीए सरकार जनता को बेहतर सड़क देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
