Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से पटना में मुलाकात की।
Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (Minister JP Nadda) से पटना में मुलाकात की। मंत्री जेपी नड्डा पटना में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जेपी नड्डा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
ये भी पढ़ेः Bihar: ‘कला मंगल श्रृंखला’ के तहत 25-28 फरवरी तक युवा फोटोग्राफर्स की कला प्रदर्शनी

आगामी विधानसभा चुनाव पर विचार विमर्श
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर एनडीए गठबंधन में विचार-विमर्श चल रहा है। इस मुद्दे पर एनडीए के घटक दलों ने बिहार विधानसभा चुनाव की सभी सीटों पर मिलकर चार चरणों में बैठक की है, और पांचवे चरण की बैठक भी जल्द होगी। इस दौरान सभी घटक दल विधानसभा क्षेत्रों में जाकर एकजुटता का संदेश जनता तक पहुंचा रहे हैं। सीट शेयरिंग को लेकर आज बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जेपी नड्डा चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ेः Bihar: अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मोनिका कुमारी ने बांका की छात्राओं का बढ़ाया हौसला
बीजेपी की बैठक और समीक्षा
मंत्री जेपी नड्डा (Minister JP Nadda) द्वारा भाजपा कार्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन सहित कई महत्वपूर्ण नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री जेपी नड्डा की भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों से भी वन-टू-वन मुलाकात होनी है। इसके अलावा, मंत्री जेपी नड्डा आज यह भी समीक्षा करेंगे कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियां किस स्तर पर हैं।
