Bihar

Bihar News: CM नीतीश ने समस्तीपुर को दी 500 करोड़ की सौग़ात

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar के समस्तीपुर को CM नीतीश कुमार ने दे दी 500 करोड़ की सौग़ात

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 500 करोड़ की सौगात दी है। आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) समस्तीपुर पहुंच चुकी है। सीएम ने समस्तीपुर (Samastipur) में 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। यह यात्रा जिले के उजियारपुर प्रखंड से शुरू हुई, जहां मुख्यमंत्री ने अंबेडकर छात्रावास और अंबेडकर हाई स्कूल भवन (Ambedkar High School Building) की आधारशिला रखी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से वासुदेव पूर्व कल्याणपुर पहुंचे और मुक्तापुर में मोइन के सौंदर्यीकरण और इको पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास सीएम नीतीश ने किया।
ये भी पढ़ेंः CM Nitish: मधुबनी को सीएम नीतीश ने दी 1000 करोड़ की सौगात, मिथिला हाट का किया दौरा

मछली पालन का सीएम ने किया शुभारंभ

आपको बता दें कि शेखूपुर (Shekhupur) गांव में उन्होंने ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत विकसित तालाब का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम ने तालाब में मछली पालन के लिए मछलियों के बच्चों को छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

बाकी कामों को जल्दी पूरा करना प्रगति यात्रा का उद्देश्य

बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ यात्रा में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chowdhary) ने इस दौरान कहा कि बिहार में 18 साल के शासनकाल में बहुत विकास हुआ है, लेकिन अगर कुछ काम बाकी रह गए हैं तो उन्हें इस प्रगति यात्रा के माध्यम से पूरा करना हमारा लक्ष्य है। सीएम खुद यह सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में जा रहे हैं कि काम कहां तक हुआ है और बाकी कार्यों की स्थिति क्या है। विजय चौधरी ने आगे कहा कि प्रगति यात्रा का उद्देश्य उन इलाकों पर विशेष ध्यान देना है, जहां विकास की रफ्तार धीमी रही है। साथ ही यह यात्रा शासन और जनता के बीच संवाद का माध्यम भी है।

इको पार्क का शिलान्यास

सीएम नीतीश कुमार ने वासुदेव पूर्व में मोइन के सौंदर्यीकरण और इको पार्क निर्माण की आधारशिला रखी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को मनोरंजन और पर्यटन के नए मौके प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं से समस्तीपुर जिले को एक नई पहचान मिलेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुछ घोषणाएं करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिले में सब तरह के काम हो गए हैं, कुछ नए काम और होने हैं। इनमें निम्नलिखित कार्य शामिल हैं:-

ये भी पढ़ेंः Bihar News: दरभंगा को CM Nitish ने दी 1500 करोड़ की सौगात

मुक्तापुर-मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा।
समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आर०ओ०बी० का निर्माण कराया जाएगा।
शिवाजी नगर प्रखंड में शंकर घाट पर उच्च स्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
समस्तीपुर शहर के लिए छोटी बेझाडीह से मुक्तापुर में प्रस्तावित आर०ओ०बी० तक बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
बलान नदी का गाद उड़ाही कराया जाएगा।
समस्तीपुर शहर में गंडक नदी पर मगरदही घाट के पास पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आर०सी०सी० पुल का निर्माण कराया जाएगा।
सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाएगा।
रोसड़ा नगर परिषद में बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।