विभाग के हाई-टेक स्टॉल ने खींचा ध्यान
बिहार के युवाओं को आधुनिक कौशल की सौगात
Bihar News: बिहार दिवस 2025 की थीम “उन्नत बिहार – विकसित बिहार” (Advanced Bihar – Developed Bihar) को सार्थक बनाते हुए श्रम संसाधन विभाग ने गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में शानदार और उपयोगी स्टॉल लगाया है, जहां सरकारी योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारियां दी जा रही हैं।
ये भी पढ़े : Bihar: बाढ़ थर्मल पावर प्लांट के स्टेज-1की तीसरी इकाई हुई सिंक्रोनाइज

विभाग के हाई-टेक स्टॉल ने खींचा ध्यान
बिहार दिवस 2025 के मौके पर श्रम संसाधन विभाग (Department of Labor Resources) ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) को टाटा टेक के सहयोग से विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का लाइव मॉडल प्रदर्शित किया। इसके साथ ही रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), इलेक्ट्रिक व्हीकल, थ्री डी प्रिंटिंग और AR/VR तकनीक का प्रदर्शन किया गया।
ये भी पढ़े : Patna: जल संसाधन विभाग ने 5.80 लाख हेक्टयर से अधिक क्षेत्र में पहुंचाई सिंचाई सुविधा
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य
गौरतलब है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्देश्य बिहार के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
