Bihar

Bihar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत राज्यभर में बनेंगे 649 नए पुल

बिहार राजनीति
Spread the love

पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक पुल निर्माण की स्वीकृति

Bihar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में कुल 649 नए पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में संपर्कता और आवागमन बेहतर होगा। सभी स्वीकृत पुलों के निर्माण पर अनुमानित रूप से ₹ 297712.077 लाख की लागत आएगी। योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्वी चंपारण को सबसे अधिक पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पैक्सों और व्यापार मंडलों में हुआ 6,158 गोदामों का निर्माण

पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर होगी। इन पर लगभग ₹ 20574.26 लाख खर्च होंगे। यह जिला राज्य में पुल निर्माण के लिहाज से सबसे अग्रणी स्थान पर है। राजधानी पटना की बात करें तो यहां 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी, जिन पर अनुमानित ₹ 7203.72 लाख की लागत आएगी।

ये भी पढ़ेंः Bihar: गोपालगंज, सिवान और सारण के किसानों को सिंचाई का बड़ा लाभ मिलेगा

इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क और सुगमता, किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्योगोन्मुखी बनाना है। इसके माध्यम से राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिल रही है।