Bihar News: दिनांक 02.06.2025 को राज्य के सिवान जिला के विभिन्न अंचलों में चली तेज आंधी एवं भारी वर्षापात के कारण कई स्थानों पर मकान एवं पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। मकान एवं पेड़ों के नीचे दबकर कुछ स्थानों पर लोगों के मरने की सूचना भी प्राप्त हुई है।
ये भी पढ़ें: Patna: दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद का हुआ क्षेत्र विस्तार

सिवान जिला से प्राप्त सूचना के अनुसार आंधी-तूफान तथा वर्षापात के कारण बड़हरिया अंचल में 1, बसंतपुर में 2, लकड़ी नबीगंज में 3 तथा गौरैया कोठी में 1 कुल 07 लोगों की मृत्यु हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मृतकों के निकटतम परिजनों को अनुग्रह अनुदान का भुगतान करने हेतु नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।
ये भी पढ़ें: Patna: ग्रैमी विजेता पं. विश्वमोहन भट्ट का मोहन वीणा वादन आज, सजेगा सुरों का संगम
