Bihar IAS-IPS Transfer

Bihar IAS-IPS Transfer: बिहार में IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar IAS-IPS Transfer: बिहार सरकार (Bihar Government) ने मंगलवार को एक बड़े प्रशासनिक निर्णय के तहत 12 IAS और 6 IPS अधिकारियों के तबादले किए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 12 IAS अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC) सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि 6 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IAS अधिकारियों के तबादले

डॉ. प्रीति (2019 बैच), जो पहले भागलपुर नगर निगम की आयुक्त थीं, को जहानाबाद जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

अनुपमा सिंह (2020 बैच), भोजपुर आरा की उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

गुंजन सिंह (2020 बैच) को भोजपुर आरा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

शुभम कुमार (2021 बैच) को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

शैलजा पांडे (2021 बैच) को समस्तीपुर जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

शिवाक्षी दीक्षित (2021 बैच) को मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सूर्य प्रताप सिंह (2021 बैच) को भभुआ (कैमूर) का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

प्रवीण कुमार (2021 बैच) को बेगूसराय जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आकाश चौधरी (2021 बैच) को बक्सर जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

सारा अशरफ (2021 बैच) को सुपौल जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अनिल बसाक (2021 बैच) को मधेपुरा जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

लक्ष्मण तिवारी (2021 बैच) को बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जीविका दीदियों को मिली आर्थिक मजबूती की नई उड़ान

Pic Social Media

IPS अधिकारियों के तबादले

राजीव रंजन-1 (2012 बैच), जो आर्थिक अपराध इकाई, पटना में SP के पद पर तैनात थे, को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पटना का SP बनाया गया है।

राकेश कुमार सिन्हा (2012 बैच), जो पहले लोकायुक्त कार्यालय, पटना में SP थे, को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना का SP नियुक्त किया गया है।

पंकज कुमार (2013 बैच), जो राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पटना में SP थे, को आर्थिक अपराध इकाई, पटना का SP बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: विश्वविद्यालय परिसर में आवासीय एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

अनंत कुमार राय (2016 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ट्रैफिक) के पद पर तैनात किया गया है।

यह प्रशासनिक फेरबदल बिहार में प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।