Bihar

Bihar: CM नीतीश कुमार ने बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का किया उद्घाटन

बिहार राजनीति
Spread the love

बापू टावर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के छठे तल पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बापू टावर का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल तल पर बनाये गये ओरियेंटेशन हॉल को भी देखा। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल, तीसरा तल एवं पांचवें तल पर जाकर विभिन्न दीर्घाओं में प्रदशों का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें: Bihar News: चुनाव में कहीं नहीं हो पोल बहिष्कार, प्रशासन कारणों का पहले पता लगा करें समाधानः मुख्य सचिव

नवनिर्मित बापू टावर के विभिन्न तलों एवं निर्मित 5 रैम्पों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को भवन में आकर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदशों को नई पीढ़ी को जानने और समझने में सहूलियत होगी। यहां बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से उनके लगाव तथा बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित कर प्रदर्शित किया गया है ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सकें। इस परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाया गया है। इसको इसी तरह मेंटेन रखें।

ये भी पढ़ें: Bihar News: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बड़ी संख्या में दर्ज करा रहीं शिकायतें

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भ्रमण पर आये स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप सब बापू टावर को देखिये, यह बहुत अच्छा बना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी से जुड़े कार्यों और गतिविधियों को देखिये और समझिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।