Bihar

Bihar कृषि विभाग को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पहल के लिए मिला सम्मान

बिहार
Spread the love

बिहार कृषि ऐप विकास करने के लिए मिला सम्मान

Bihar News: नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दी इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा सचिव कृषि विभाग, बिहार संजय कुमार अग्रवाल को प्रतिष्ठित ET Government DigiTech Awards 2025 के “कृषि और किसान सशक्तीकरण के लिए सूचना प्रावैधिकी पहल” श्रेणी में “बिहार कृषि” ऐप को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ेः Patna: खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भारतीय सेपकटाकरा टीम की जर्सी का किया अनावरण
सचिव कृषि ने बताया कि चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानो को कृषि विभाग की सभी योजनओं एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिय “बिहार कृषि” मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई हैं।

एकल विंडो इंटरफेस

संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि कृषि सम्बंधित सरकारी योजनाओं के लिए एकल विंडो इंटरफेस: “बिहार कृषि” प्लेटफ़ॉर्म कृषि विभाग की मौजूदा विभिन्न कृषि योजनाओं में आवेदन करने के लिए एक एकल प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से किसान विभिन्न कृषि योजनाओं में आवेदन, साथ ही आवेदन की स्थिति, स्वीकृति, आदि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

किसान पासबुक

सचिव कृषि ने कहा कि इस ऐप में बैंक के पासबुक की तरह किसानों के लिए पासबुक तैयार किया गया है। इस पासबुक में किसान द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओ में मिले अनुदान की विवरणी की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

पौधा संरक्षण सलाह

सचिव कृषि ने बताया कि बिहार कृषि मोबाइल एप्लीकेशन के पौधा संरक्षण से संबंधित सलाह का उपयोग किसानो द्वारा किया जा सकता है । इसमें प्रमुख फसले जैसे धान, गेहूँ, मक्का, दलहन (अरहर, मुंग, चना, मसूर इत्यादि), तिलहन (सरसों, तिल, मूंगफली इत्यादि) में लगने वाले कीट-व्याधि एवं रोगों का विस्तृत दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिया गया है, जिसका लाभ किसानों द्वारा लिया जा सकता है। उद्यानिक फसलें आम, लीची,मखाना केला इत्यादि की सलाह इसमे उपलब्ध है।

फसलों के बाज़ार मूल्य

उन्होंने बताया कि “बिहार कृषि” के माध्यम से किसान फसलों के मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसान फसलों के वास्तविक और विगत दिनों के मूल्य का विवरण देख सकते हैं।

शिकायत निवारण तंत्र

संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि “बिहार कृषि” में शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से किसान कृषि संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड

संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिहार कृषि मोबाइल एप्लिकेशन किसानों को ऐप्प के माध्यम से अपना मृदा स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है। इससे विस्तृत मृदा विश्लेषण रिपोर्ट उपलब्ध की जा सकती है, जिससे किसान फसल चयन, उर्वरक उपयोग और पोषक तत्व प्रबंधन पर सही निर्णय ले सकेंगे, जिससे फसलो की उत्पादन/उत्पादकता में सुधार होगा।

मौसम सम्बन्धित जानकारी

उन्होंने बताया कि “बिहार कृषि” में मौसम सम्बन्धित जानकारी से किसान तापमान, वर्षा, और हवा की गति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे खेती के समय और तरीकों में सुधार कर फसल उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। यह जानकारी उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए भी सतर्क करती है।

नवीनतम घोषनाएँ

उन्होंने कहा कि “बिहार कृषि” किसानों को सरकार की नवीनतम योजनाएँ एवं कार्य प्रणाली के बारे में तत्काल सूचित करती है, यह प्लेटफार्म किसानो को सरकार की नवीनतम कृषि संबंधित जानकारी से सशक्त करता है और किसान सही समय पर उस जानकारी का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Bihar: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बेगूसराय और भागलपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया दौरा

कृषि सरकारी निर्देशिका

सचिव कृषि ने बताया कि बिहार कृषि” कृषि संबंधित निर्देशिका, उदहारण स्वरूप मंडी की जगह, कोल्ड स्टोरेज, पैक्स, कृषि विज्ञान केंद्र इत्यादि, सरकारी विभागों और अधिकारियों की संपर्क की जानकारी प्रदान करती है। जिससे वे योजनाओं और सेवाओं के लिए संबंधित विभागों से संपर्क कर जानकारी एवं समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार कृषि रेडियो: बिहार कृषि मोबाइल एप्लिकेशन में “बिहार कृषि रेडियो” भी सुना जा सकता है।