Punjab के सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने सुनील कपूर का पार्टी में किया स्वागत
Punjab News: पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लुधियाना (Ludhiana) कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सुनील कपूर (Sunil Kapoor) ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। सुनील कपूर लुधियाना के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार लुधियाना वेस्ट से विधायक रह चुके लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं। लाला सरदारी लाल कपूर को पंजाब का ‘महात्मा गांधी’ कहा जाता है। पढ़िए पूरी खबर…
आपको बता दें कि सुनील कपूर (Sunil Kapoor) की पत्नी भी पूर्व में लुधियाना नगर निगम की काउंसलर रह चुकी हैं। ऐसे में उनका आप में शामिल होना कांग्रेस के लिए राजनीतिक दृष्टि से बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: केजरीवाल और CM मान की ओर से औद्योगिक विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए 12 नई पहल शुरू

अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सुनील कपूर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, ‘आज सुनील कपूर जी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके दादा जी स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। जब कांग्रेस से जुड़ा इतना सम्मानजनक परिवार पार्टी छोड़ रहा है, तो इससे यह साफ है कि पंजाब में हवा किस ओर बह रही है।’
आप ने रविवार को पहले ही यह घोषणा की थी कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले कांग्रेस से जुड़े दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी और राज्य मंत्री हरदीप सिंह मुंडियान ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान बलराज सिंह, साहिल, दिनेश कुमार, रामकुमार, राजेंद्र सिंह और गुरदीप सिंह जैसे कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख नेता AAP में शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
इस राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अरविंद केजरीवाल पंजाबी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार कर रहे हैं। हमारी लड़ाई अब सीधे तौर पर दिल्ली के नेता के खिलाफ है।’

