Nikunj Gag left NDTV

NDTV से बड़ा इस्तीफा, जानिए चैनल को किसने गुड बाय किया?

TV
Spread the love

NDTV: बड़ी ख़बर नेशनल न्यूज़ चैनल एनडीटीवी से आ रही है। जहां एक तरफ भर्ती तो दूसरी तरफ इस्तीफों का दौर जारी है। चैनल में सीनियर मैनेजिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे निकुंज गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निकुंज यहां पर नवंबर 2023 से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें: Vashindra Mishra: वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र की धमाकेदार पारी शुरू

गौरतलब है कि निकुंज गर्ग इससे पहले ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़े हुए थे। वह इस नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) में एडिटर-इन-चीफ और ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में मैनेजिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

ये भी पढ़ेः Women Led Handmade Products के बिजनेस में शामिल हुई INHANSS

निकुंज गर्ग ‘टाइम्स नेटवर्क’ के साथ एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। उन्हें अक्टूबर 2021 में ‘मिरर नाउ’ के एडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राष्ट्रीय राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय हाई-प्रोफाइल स्टोरीज को कवर करने के साथ-साथ वह अपनी खोजपरक व ब्रेकिंग स्टोरीज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘स्टार’ और ‘जी नेटवर्क’ के साथ भी काम किया है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो निकुंज गर्ग ने ‘जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय’ (JNU) से अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने ‘YMCA’ से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है।

इस बीच निकुंज गर्ग के इस्तीफे को लेकर ‘एनडीटीवी’ ने भी एक इंटरनल मेल जारी किया है।

इस मेल में कंपनी का कहना है, ‘हम आपको यह जानकारी देना चाहते हैं कि NDTV 24×7 के सीनियर मैनेजिंग एडिटर निकुंज गर्ग संगठन को अलविदा कह रहे हैं। वे अब नए अवसरों की ओर बढ़ने जा रहे हैं। आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। कंपनी में निकुंज का आखिरी कार्यदिवस सोमवार, 30 जून 2025 होगा।’

कंपनी के अनुसार, ‘NDTV में अपने कार्यकाल के दौरान निकुंज ने अपनी लगन, जुनून और संपादकीय दृष्टिकोण से हर पहलू में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संस्थान पर गहरी छाप छोड़ी है और न्यूजरूम में उनकी कमी जरूर महसूस की जाएगी। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया की योजना पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।’