जानिए कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। राज्य में पुलिस बल को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में 3500 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे दी गई है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने बजट 2025-26 में 4031 पदों के सृजन की घोषणा की थी, जिसमें से 1442 पद पहले ही स्वीकृत हो चुके थे। अब शेष 2589 पदों को भी मंजूरी मिलने के साथ कुल स्वीकृत पदों की संख्या 3500 हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…

पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत
यह भर्ती न केवल राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) को और सशक्त बनाएगी, बल्कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और सीमा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी नई ऊर्जा लाएगी। इन भर्तियों से विभिन्न विभागों में युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- संकल्प से सिद्धि तक अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना है
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम: किशनगढ़, बीकानेर और जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 150 पद।
CID (CB) डॉग स्क्वॉड: अपराध जांच में सहायता के लिए 48 नए पद।
मिलिट्री पुलिस (MP): सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए विभिन्न जिलों में 112 पद।
MT ट्रेनिंग सेंटर में आर्मोरर: जिला यूनिट्स के प्रशिक्षण केंद्रों के लिए 24 पद।
किशनगढ़ एयरपोर्ट: सुरक्षा व्यवस्था के लिए 192 पद।
एंटी रोमियो स्क्वॉड: महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्यभर में 530 पद।
मोबाइल FSL यूनिट्स और ड्राइवर: फॉरेंसिक जांच के लिए 56 मोबाइल यूनिट्स और 120 ड्राइवर पद।
सीमा चौकियां: पाकिस्तान सीमा पर सतर्कता चौकियों को पुनः शुरू करने के लिए 40 पद।
साइबर क्राइम यूनिट्स: नई साइबर क्राइम इकाइयों के लिए 49 पद और 35 थानों के लिए 70 पद।
सिविल राइट्स और सतर्कता शाखा: ADG स्तर की शाखाओं के लिए 40 और 16 पद।
हाफ बैंड और जेल गार्ड: 21 पुराने और 7 नए जिलों के लिए हाफ बैंड के 88 पद, अजमेर हाई-सिक्योरिटी जेल के लिए 48 गार्ड पद।
मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 70 पद।
चालानी गार्ड – रेंज मुख्यालय: बीकानेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जयपुर और जोधपुर में 177 पद।
न्यायालय प्रशिक्षण पद: न्यायिक प्रक्रियाओं को तेज करने के लिए 441 पद।
ये भी पढ़ेंः Jaipur: CM भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता से किसानों को मिल रही राहत
भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
स्वीकृति मिलने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। इस भर्ती से राजस्थान में कानून-व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा। यह कदम न केवल पुलिस बल को सशक्त करेगा, बल्कि प्रदेश में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
