Bharat Express की सीनियर एंकर अदिति की ‘उड़ान’

TV

Jyoti Shinde,Editor

नैशनल न्यूज़ चैनल भारत एक्सप्रेस(Bharat Express) की सीनियर एंकर अदिति त्यागी(Aditi Tyagi) को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। अदिति पीएम मोदी के दौरे को कवर करने के लिए फ्रांस जा रही हैं।

जहां वो भारत एक्सप्रेस के लिए पेरिस से लाइव बुलेटिन करेंगी। आपको बता दें पीएम मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस दौरे पर रहेंगे। अपनी दो दिन की फ्रांस यात्रा में भारत-फ्रांस के बीच बड़ी डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है। जिसमें 26 राफ़ेल विमान और 3 पनडुब्बी शामिल है। 

आपको बता दें..भारत एक्सप्रेस से पहले अदिति त्यागी Zee news के साथ करीब एक दशक से जुड़ी हुई थीं। ‘जी न्यूज’ से पहले वो ‘टीवी टुडे टीवी’ का हिस्सा थीं। इसके अलावा अदिति ‘CNBC TV 18’ और ‘The Pioneer’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। अदिति ने संयुक्त राष्ट्र, जलवायु शिखर सम्मेलन, पेरिस हमले और ब्रसेल्स हमले सहित दुनियाभर की खबरों को कवर किया है।        

READ :  Anchor Aditi Tyagi, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism