सावधान.. पंजाब के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

पंजाब

Punjab Weather News: मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में झमाझम बारिश (Rain) की चेतावनी दी है। पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग (Weather Department) ने पंजाब के 15 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं IMD के अनुसार 13 मार्च को पंजाब (Punjab) में 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः दिल्ली से पंजाब..लोकसभा चुनाव में AAP का झंडा फिर बुलंद होगा: CM मान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश (Rain) की चेतावनी दी है। पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर शामिल है।

मौसम के मिजाज में लगातार हो रहा बदलाव स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खड़ी कर सकता है, ऐसे में बचाव करना बेहद जरूरी हो गया है। हेल्थ विशेषज्ञों के मुताबिक रात के समय तापमान में 7-8 डिग्री का बदलाव हो रहा है। और ठंड एकदम से बढ़ रही है जोकि बेहद खतरनाक है।

Pic Social Media

पंजाब में अधिकतम तापमान 26 जबकि न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का बदलाव मानव शरीर के लिए घातक है। ऐसे में हार्ट अटैक एवं ब्रेन हैमरेज का खतरा बढ़ जाता है।

दूसरी तरफ बीते सोमवार को पंजाब (Punjab) में कम से कम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ठंडा जिला मोगा रहा, जहां 9.3 डिग्री से तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में कम से कम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री था। वहीं अमृतसर में तापमान 13.0 डिग्री, लुधियाना में भी 13.0, पटियाला में 12.9 डिग्री, पठानकोट में 14.3, फरीदकोट में 11.0 से जालंधर में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है।