अगस्त में रिकॉर्डतोड़ छुट्टी..जरूरी काम से पहले लिस्ट देख लीजिए

बिजनेस

अगस्त का महीना बस आने ही वाला है। इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार हैं। मसलन 15 अगस्त, रक्षा बंधन, मुहर्रम,  जन्माष्टमी। अगर आपको भी अगस्त में बैंक से जुड़ा या फिर कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम हो तो निपटा लें। क्योंकि RBI ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. जानते हैं कि अगस्त के महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे

अगस्त 2022 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट-


1 अगस्त 2022- द्रुपका शे-जी त्योहार (गंगटोक)
7 अगस्त 2022-पहला रविवार
8 अगस्त 2022-मोहर्रम (जम्मू और श्रीनगर)
9 अगस्त 2022-चंडीगढ़,  गुवाहाटी, इंफाल, देहरादून, शिमला, तिरुवनंतपुरम,भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, शिलांग को छोड़कर पूरे देश में रहेगी छुट्टी.
11 अगस्त 2022-रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)
13 अगस्त 2022-दूसरा शनिवार
14 अगस्त 2022-रविवार
15 अगस्त 2022-स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2022-पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में छुट्टी)
18 अगस्त 2022- जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)
21 अगस्त 2022-रविवार
28 अगस्त 2022-रविवार
31 अगस्त 2022-गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

Read: Bank close in AugustBank Holiday in AugustkhabrimediaLatest Business NewsBreaking News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *