मैडम धोनी-मेडम कोहली के बीच है ख़ास रिश्ता

खेल

मनीषा, ख़बरीमीडिया

साक्षी धोनी(Sakshi Dhoni) और अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) दोनों की किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फेमस क्रिकेटर्स की पत्नियां होने के अलावा भी दोनों की अपनी पहचान है। आज के आर्टिकल में हम आपको इनसे जुड़ी ख़ास एक ख़ास बात बताने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: लाखों की भीड़ जुटाने वाले ‘बाबा बागेश्वर’ कितने अमीर ?

pic-social media

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन फिल्मों को मिल चुका है मुस्लिम विरोधी होने का टैग

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के बीच का कनेक्शन

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के बीच गहरा नाता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीरें दोनों के बचपन की हैं। दोनों ने असम के सेंट मेरी स्कूल में साथ में पढ़ाई की है। यह उस समय की बात है जब अनुष्का के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार असम में पोस्टेड थे। इस फोटो में राइट कॉर्नर में में अनुष्का हैं तो वहीं साक्षी धोनी बीच में खड़ी हैं और उन्होंने परी का गेट अप लिया है।

दोनों थे इस बात से अनजान

हालांकि अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि जब वह साक्षी धोनी से पहली बार मिली थी और दोनों के बीच अपने बचपन को लेकर बात हुई थी तब उन्हें पता चला था कि वह और साक्षी एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं। हालाँकि आपको बता दें कि इस बारे में काफ़ी कम लोग जानते हैं। जहां अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया तो वहीं साक्षी ने होटल मैनेजमेंट को चुना। दोनों अपनी जिंदगी में सफल मुकाम हासिल कर चुकी हैं और साथ ही प्राउड मम्मी भी हैं।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Bollywood news-Latest Entertainment News-Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi