देश के सर्वोच्च पद्म सम्मान का ऐलान..लिस्ट देख लीजिए

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन

Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) का ऐलान कर दिया गया है। देश (Country) का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण की घोषणा कर दी गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू (Venkaiah Naidu) और के चिरंजीवी समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण मिलेगा जबकि 17 हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार (Award) मिलेगा। लिस्ट देख लीजिए…
ये भी पढ़ेः भारत के सबसे अमीर टीचर से मिलिए..कमाई सुनकर हैरान रह जाएँगे

Pic Social Media

देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) की घोषणा कर दी गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू और के चिरंजीवी समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण मिलेगा। जबकि 17 हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु की रहने वाली वैजयंतीमाला बाली, पद्मा सुब्रह्मण्यम और आंध्र प्रदेश के कोनिडेला चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण मिलेगा।

जबकि पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) को राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा। वहीं सामाजिक कार्य के लिए बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को भी देश का दूसरा सर्वोच्च अवॉर्ड मिलेगा।

किन लोगों को दिया जाता है यह सम्मान?

पद्म पुरस्कार 3 कैटेगरी (Category) में दिए जाते हैं। जिन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण कहा जाता है। इन सम्मान का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही किया जाता है। बता दें कि पद्म पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया सभी लोगों के लिए खुली होती है, जिसमें वह खुद अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं।

लेकिन शख्सियतों का ऐलान प्रधानमंत्री (PM) द्वारा चयनित पद्म पुरस्कार समिति करती है। पद्म पुरस्कारों की शुरुआत साल 1954 के दौरान की गई थी। लेकिन वर्ष 1978, 1979 और 1993 से 1997 के दौरान इन पुरस्कारों का ऐलान नहीं किया गया था।

इन हस्तियों को मिलेगा ये सम्मान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी और भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण दिया गया।

उच्चतम न्यायालय (Supreme court) की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम.फातिमा बीवी, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, बॉम्बे समाचार के मालिक होर्मुसजी एन.कामा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण पाने वाले लोगों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम नाइक, गायिका उषा उथुप और दिवंगत अभिनेता विजयकांत शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 17 हस्तियों को पद्म भूषण देने की घोषणा की है।

Pic Social Media

पद्म विभूषण की लिस्ट

वैजयंतीमाला बाली, कला, तमिलनाडु

कोनिडेला चिरंजीवी, कला, आंध्र प्रदेश

एम वेंकैया नायडू, सार्वजनिक मामले, आंध्र प्रदेश

बिंदेश्वर पाठक, (मरणोपरांत) सामाजिक कार्य, बिहार

पद्मा सुब्रमण्यम, कला, तमिलनाडु

पद्म भूषण की लिस्ट

एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले, केरल

होर्मूसजी एन कामा, साहित्य एवं शिक्षा- पत्रकारिता, महाराष्ट्र

मिथुन चक्रवर्ती, कला, पश्चिम बंगाल

सीताराम जिंदल, व्यापार एवं उद्योग, कर्नाटक

यंग लियू, व्यापार एवं उद्योग, ताइवान

अश्विन बालचंद मेहता, मेडिसिन, महाराष्ट्र

सत्यब्रत मुखर्जी, (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, पश्चिम बंगाल

राम नाइक, सार्वजनिक मामले, महाराष्ट्र

तेजस मधुसूदन पटेल, मेडिसिन, गुजरात

ओलानचेरी राजगोपाल, सार्वजनिक मामले, केरल

दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, कला, महाराष्ट्र

तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), अध्यात्मवाद, लद्दाख

प्यारेलाल शर्मा, कला, महाराष्ट्र

चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, औषधि, बिहार

उषा उत्थुप, कला, पश्चिम बंगाल

विजयकांत, (मरणोपरांत) कला, तमिलनाडु

कुन्दन व्यास, साहित्य एवं शिक्षा- पत्रकारिता, महाराष्ट्र

पद्मश्री की लिस्ट

नारायन ईपी, 67 वर्ष, केरल कला (डांस)

भागवत प्रधान, 85 वर्ष, उड़ीसा, कला (डांस)

सनातन रुद्र पाल, 68 वर्ष, पश्चिम बंगाल, कला (स्कल्पचर)

बद्रप्पन एम, 87 वर्ष, तमिलनाडु, कला (डांस)

जॉर्डन लेपचा, 50 वर्ष, सिक्किम, कला (क्राफ्ट)

माचिहान सासा, 73 वर्ष, मणिपुर, कला (क्राफ्ट)

गद्दम समैया, तेलंगाना, 67 वर्ष, कला (डांस)

जानकी लाल, उम्र 81 वर्ष राजस्थान, कला (थिएटर)

दासारी कोंडप्पा, उम्र 63 वर्ष, तेलंगाना, कला (इंस्ट्रूमेंट)

बाबूराम यादव, उम्र 74 वर्ष, उत्तर प्रदेश, कला (क्राफ्ट)

नेपाल चंद्र सूत्राधार, उम्र 82 वर्ष, पश्चिम बंगाल, कला (मास्क मेकिंग)