एंकर मनीषा सिंह की नई पारी..अब इस चैनल में दिखेंगी

TV

एंकर मनीषा सिंह ने ‘एबीपी (ABP ) न्यूज़ के साथ नई पारी की शुरुआत की है। मनीषा ने एबीपी गंगा में बतौर डिप्टी प्रोड्यूसर/एंकर जॉइन किया है। मनीषा सिंह इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network 18) समूह से जुड़ी हुई थीं। मनीषा सिंह ने वर्ष 2015 में नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News 24) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने डेस्क पर काम किया। वर्ष 2016 में मनीषा ने यहां से बाय बोलकर ‘न्यूजएक्स’(NEWSX) चैनल का दामन थाम लिया। यहां उन्होंने असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर अपनी भूमिका निभाई।

करीब एक साल बाद उन्होंने यहां से बाय बोलकर वर्ष 2017 में ‘जी समूह’ के अंतरराष्ट्रीय चैनल ‘विऑन’ (wion) में जॉइन किया। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह जॉइन कर लिया और करीब तीन साल तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभाई।

करीब सात साल तक अंग्रेजी मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने हिंदी मीडिया को चुना और फिर वर्ष 2021 में डिप्टी प्रोड्यूसर के तौर पर ‘न्यूज18 यूपी/यूके’ (News18UP/UK से जुड़ गईं। डिजिटल मीडिया में मनीषा सिंह ने एंकरिंग के साथ कई डिबेट शो और इंटरव्यू भी किए हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से मनीषा सिंह को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Manisha singh, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism