खबरी मीडिया की खबर पर मुहर यहां पहुंच गए सुधीर चौधरी

TV
Spread the love

ज़ी न्यूज़ के पूर्व एडिटर इन चीफ और क्लस्टर वन के सीईओ सुधीर चौधरी ने अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। सुधीर चौधरी टीवी टुडे मीडिया ग्रुप से जुड़ गए है। सुधीर चौधरी ने आज तक में बतौर Consulting Editor ज्वाइन कर लिया है।

इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है। जिसमें यह कहा जा रहा था कि सुधीर चौधरी या तो अपना वेंचर चलाने वाले हैं या फिर किसी नए ग्रुप से जुड़कर चैनल लाने वाले हैं। सुधीर चौधरी जल्द आजतक पर नया प्रोग्राम लॉन्च करेंगे जिसके सुपर विजन की जिम्मेदारी आजतक के डायरेक्टर सुप्रियो प्रसाद को दी गई है।

आपको बता दे कि इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने सुधीर चौधरी को टीवी टुडे ग्रुप से जुड़ने पर बधाई दी है।


Read: sudhir chaudhary, aajtak, khabrimedia, big news,