भारत अपडेट न्यूज़ चैनल से जुड़े एंकर कीर्तिमान सिंह

TV

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

युवा एंकर कीर्तिमान सिंह(Kirtiman Singh) ने नोएडा से जल्द लॉंच हो रहे नेशनल न्यूज़ चैनल भारत अपडेट (Bharat Update) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। कीर्तिमान सिंह को भारत अपडेट में एंकर /प्रोड्यूसर की  जिम्मेदारी दी गई है। 

यूपी के गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाले कीर्तिमान सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई। उसके बाद कीर्तिमान ने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी का रुख किया। टीवी मीडिया में एंट्री के बाद कीर्तिमान ने ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री ली।

कीर्तिमान सिंह ने सुदर्शन न्यूज़, जनता टीवी के अलावा सहारा समय में भी बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब कीर्तिमान सिंह का नया ठिकाना भारत अपडेट ( Bharat update ) है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से कीर्तिमान सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ: : khabrimedia-Media Jobs, Digital Media, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism