AAP

AAP: आप सुप्रीमों से मिले पंजाब AAP प्रधान, नगर निगम चुनाव में मिली जीत को लेकर दी बधाई

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

AAP: केजरीवाल से AAP पंजाब के नेताओं की मुलाकात, नगर निगम चुनाव में सफलता और दिल्ली चुनाव पर हुई चर्चा

AAP: पंजाब आम आमदी पार्टी (AAP) के प्रधान अमन अरोड़ा (Aman Arora) की अगुआई में विधायकों और मंत्रियों का दल राजधानी दिल्ली पहुंचा। आपको बता दें कि पंजाब नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद पंजाब आप प्रधान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक (Dr. Sandeep Pathak) से मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्हें चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी है। थोड़ी देर के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब के नेताओं से मीटिंग किए। इसमें निगम चुनाव नतीजों पर मंथन किया गया। साथ ही दिल्ली चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
ये भी पढ़ेंः Punjab: किसानों की आय में पशुपालन, डेयरी और मछली पालन का अहम योगदान

आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी वार्डों में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। अन्य पार्टियां 30 फीसदी वार्डों में ही रह गईं हैं। जब उनसे पूछा गया कि मीटिंग का एजेंडा क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि जो मशाल दिल्ली से यह पंजाब गई थी। वहां हुए एक के बाद एक चुनाव में पार्टी जीती है। अब वही मशाल दोबारा दिल्ली पहुंच गई। विधानसभा चुनाव को लेकर अब सारी टीम दिल्ली में रहेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

आपको बता दें कि जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में सभी दल दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। वहीं, अब पंजाब में नगर निगम चुनाव संपन्न हो गए हैं। इन चुनावों के बाद अब आम आदमी पार्टी का सारा फोकस दिल्ली विधानसभा चुनाव में है। इसके लिए सारी रणनीति तैयार कर ली गई है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में एक बाद के बाद एक हुए तीन चुनावों का फीडबैक लिया गया। उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की गई। सूत्रों की माने तो इस मीटिंग में सारे विधायकों और मंत्रियों की डयूटियां तय कर दी गई हैं।