Punjab: मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से RDF फंड रिलीज करने का किया मांग
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा रोके गए रूरल डेवलपमेंट फंड यानी RDF के 8 हजार करोड़ रुपए रिलीज करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पंजाब सरकार (Punjab Government) के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema), फूड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक (Lal Chand Kataruchak) और राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) से मुलाकात की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात के दौरान चीफ सेक्रेटरी पंजाब भी मौजूद थे। रूरल डेवलपमेंट फंड (Rural Development Fund) की राशि के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही इस मामले को हल किया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Punjab सरकार ने विंटर कैंप के लिए 233 स्कूलों को दिए सख्त निर्देश
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पिछले तीन साल से रुकी है राशि
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले 3 सालों से पंजाब की आरडीएफ की राशि रोकी हुई है। कई बार दोनों तरफ से पत्राचार भी चला, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पंजाब की मान सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। लेकिन पिछले नवंबर महीने में सरकार ने इस राशि को कोर्ट की बजाय बातचीत के जरिए हल करवाने की कोशिश पर जोर दिया है।
इसी क्रम में 29 नवंबर को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और खाद्य और आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से भी मुलाकात की। उनसे भी राज्य के आरडीएफ बकाया जारी करने की मांग की। फिर 12 दिसंबर को विक्रमजीत सिंह साहनी की अगुवाई में नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद अब यह मुलाकात हुई है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: हरपाल चीमा ने ATF को GST के दायरे में लाने का किया विरोध, बोले- राज्य को होगा बड़ा नुकसान

ग्रामीण एरिया के लोगों का विकास में आ रही है समस्या
इस फंड के जारी न होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान सरकार को यह उठाना पड़ रहा है कि ग्रामीण इलाकों की सड़कों और मंडियों का काम प्रभावित हो रहा है। मान सरकार चाहती है कि यह राशि जल्दी जारी हो, जिससे इलाके का विकास हो पाए। ग्रामीण एरिया के लोगों को इस वजह से दिक्कत उठानी पड़ रही है।
