Businessman Raj Kumar Kalsi joined AAP

जालंधर उपचुनाव से पहले AAP को मजबूती..कारोबारी राज कुमार कलसी ने थामा दामन

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के जालंधर पश्चिम में विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Elections) होने वाला है। वहीं आम आदमी पार्टी का दामन कारोबारी राज कुमार कलसी (Raj Kumar Kalsi) ने थामा है। रविवार को जालंधर शहर (Jalandhar City) के प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार कलसी भगवंत मान सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने राज कुमार कलसी को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ेः Punjab की मान सरकार का बड़ा तोहफा..किसानों को धान की बुआई पर मिल रही है वित्तीय मदद

बता दें कि राज कुमार कलसी (Raj Kumar Kalsi) ‘विनयाल स्पोर्टिंग कंपनी, जालंधर वाले’ के निदेशक हैं। वह इलाके में काफी सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति माने जाते हैं।

राज कुमार कलसी ‘पर्यावरण कल्याण समिति’ के अध्यक्ष और नीलकंठ नौजवान सभा के अध्यक्ष हैं। इन दोनों संस्थाओं के माध्यम से वह जनसेवा कार्यों में भी बेहद सक्रिय रहते हैं। कलसी जालंधर के वार्ड नंबर 74 से पार्षद मदन लाल खिन्दर के दामाद हैं।

पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ: सीएम मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने इस मौके पर अपने बयान में कहा कि पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ है। आम लोग हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से बहुत प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ेः महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज का कल्याण करेंगे: CM मान

सीएम मान कहा कि 2022 के चुनाव में भी यहां की जनता ने आप उम्मीदवार को जिताया, लेकिन उनके धोखे और जनता के जनादेश के अपमान के कारण यहां दोबारा चुनाव की जरूरत पड़ी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी यहां की जनता आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से चुनेगी और धोखेबाजों को करारा जवाब देगी।