26 June 2023 ka Rashifal..ग्रह-चाल..जानिए 12 राशियों का हाल

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

26 जून.. आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि((Aries) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कामकाज के मामले में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा और आपके आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों से आज आपको सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ कर सकते हैं, जिसका अभी तक आपके पास कमी थी।  

वृष राशि (Tauras) आपको सुनहरी सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। नई नौकरी प्राप्त करने के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। आप आगे बढ़कर मधुरता बनाने का प्रयास करेंगे साथ ही कहीं डिनर पर जाएंगे। इस दौरान किसी प्रकार के तर्क से बचें। आप परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। उनकी खुशियों का ध्यान रखेंगे। व्यस्तता होने के बावजूद आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। आपको किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा।  आप अपने व्यापर की नई वेबसाइट बनवाने का मन बनायेंगे। 

मिथुन राशि (Gemini)-  आपको सुनहरी सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। नई नौकरी प्राप्त करने के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। आप आगे बढ़कर मधुरता बनाने का प्रयास करेंगे साथ ही कहीं डिनर पर जाएंगे। इस दौरान किसी प्रकार के तर्क से बचें। आप परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। उनकी खुशियों का ध्यान रखेंगे। व्यस्तता होने के बावजूद आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। आपको किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा।  आप अपने व्यापर की नई वेबसाइट बनवाने का मन बनायेंगे। 

कर्क राशि (Cancer) आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप आपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहे नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अचानक से बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें, क्योंकि भावनात्मक रूप से लिया गया फैसला बाद में परेशानी का सबब बन सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को आज गति मिलेगी। शाम के समय परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपके राज्य और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह राशि (Leo) आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार करके लें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और जिम्मेदारी का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या राशि((Virgo) आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी। समाज में आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में कोई लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

तुला राशि (Libra) तुला राशि वाले छात्रों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज का दिन विशेष उपलब्धि लेकर आया है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज किसी अधिकारी से आपकी कहासुनी होती है तो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग और साथ दोनों ही आपको पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं पर आज चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी परिचित का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवारिक सदस्यों से मतभेद उत्पन्न होंगे। व्यापार में मंदी देखने को मिलेगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। आज कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा. ग्रहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी. आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे. आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से परिवार वाले काफी खुश नजर आएंगे. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा. भाई, बहन के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होगी.

मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए मेहनत और विश्वास से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और व्यक्तिगत कार्यों पर आप भरोसा करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मेहनत और विश्वास से काम करके आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)   आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन है। आपके कार्यों की कार्यस्थल पर सराहना होगी।  आप किसी प्रकार के विवाद से दूर ही रहेंगे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका रुझान दार्शनिक व्यक्तियों की ओर बढ़ेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित हेल्थ की जांच कराएं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान बढ़ने का योग है। सामाजिक कार्य को लेकर कुछ खर्च बढ़ने की संभावना है। आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे। 

मीन राशि(Pisces)  मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आज सुखमय रहेगा। किसी निकट और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन चोरी और प्रिय वस्तु के खो जाने का भय है, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में तरक्की मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिससे आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। सायंकाल के समय अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-june 2023 rashifal-23June rashifal-25 june 2023 ka rashifal-rashifal 25 june 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)