4 जून को देश में बड़ा उलटफेर..इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी..डॉ. सुशील गुप्ता

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Chandigarh News: 4 जून को देश में बड़ा उलटफेर होने वाला है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता (Dr. Sushil Gupta) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर चर्चा की। वहीं आगामी रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ेः Punjab में कौन मारेगा बाजी? देखिए Exit Poll के आंकड़े क्या कहते हैं?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

उन्होंने कहा कि इस बार हम कुरुक्षेत्र लोकसभा से भारी बहुमत से जीत रहे हैं और इंडिया गठबंधन (India Alliance) हरियाणा में क्लीन स्वीप कर रहा है। 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। चुनाव परिणाम से पहले ही बीजेपी को हार नजर आने लगी है, जिस कारण बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन देश से बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करेगा। क्योंकि इस चुनाव में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है।

ये भी पढ़े: CM केजरीवाल का केंद्र पर हमला..पंजाब को अधिकार नहीं दे रही मोदी सरकार

इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाह सरकार को सत्ता से बाहर करने का मौका जनता को मिला है। सरकार संस्थाओं को अपने इशारे पर चला रही है। देश में किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। देश में असल लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच है। इंडिया गठबंधन हरियाणा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा।