गुजरात को करोड़ों की सौगात देंगे PM मोदी..PM का पूरा शेड्यूल देखिए

उत्तरप्रदेश राजनीति

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य यानी कि गुजरात के दो दिनों के दौरे पर जा रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी गुजरात को कई बड़ी सौगातें देंगे। पीएम मोदी आज शाम को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां वे गुजरात स्टेट एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड परिसर में महिला नेताओं और भाजपा सदस्यों की एक सभा को संबोधित करेंगे।

शाम 6 बजे होने वाली इस सभा में महिला नेता, संसद सदस्य, विधान सभा सदस्य और भाजपा सदस्य समेत करीब 2 हजार महिलाएं शामिल होने वाली हैं। महिलाओं के लिए 33% आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक के हाल ही में पारित होने पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए पूरे गुजरात में सार्वजनिक सभाएं आयोजित की जाएगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Varanasi में भगवान शिव की डिजाइन वाला अनोखा स्टेडियम

बोडेली में कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
इसके बाद पीएम बुधवार को छोटा उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल शहर बोडेली में 5206 करोड़ रुपए की शिक्षा संबंधी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधीनगर में साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की 20वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल लेंगे। पीएम गांधीनगर में शिक्षा से संबंधित कई नई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। इनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय, रक्षा शक्ति विद्यालय, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति शामिल हैं।
मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सचिव विनोद राव ने जानकारी दी कि बोडेली में 4,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं में राज्य भर में नई कक्षाओं, स्मार्ट कक्षाओं और कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का निर्माण शामिल है। मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना के तहत, अगले पांच वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपए के आवंटन का लक्ष्य सभी 35,133 सरकारी और 5,847 अनुदान प्राप्त स्कूलों को कवर करना है। इस फंडिंग का उपयोग 50 हजार नए क्लासरूम, डेढ़ लाख स्मार्ट क्लासरूम, 20 हजार नए कंप्यूटर लैब और पूरे राज्य में 41 हजार से अधिक सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पांच हजार टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इससे अगले पांच साल में लगभग एक करोड़ छात्रों के सीधे लाभांवित होने की उम्मीद है।

Pic Social Media

ये है पीएम मोदी के दौरे का शेड्यूल
पीएम मोदी आज यानी 26 सितंबर की शाम 5.30 बजे दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। शाम 7 बजे वह अहमदाबाद पहुंचेंगे। 7 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नारी वंदना कार्यक्रम होगा। उसके बाद पीएम मोदी 7.50 बजे एयरपोर्ट से गांधीनगर के राजभवन पहुंचेंगे। जहां वह राजनिवास करेंगे। अगले दिन यानी कल 27 सितंबर को पीएम मोदी अहमदाबाद साइंस सिटी में 9:30 बजे वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल के जश्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद सुबह 11:30 बजे बोडेली सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:45 बजे बोडेली से वडोदरा पहुंचेंगे। 3:30 बजे नारी वंदना कार्यक्रम से वडोदरा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत होगा। उसके बाद वह 3.45 बजे वडोदरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi