Sun Transit: वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक तय समय के बाद अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ योग और राजयोग भी बनता है। जिसका प्रभाव राशियों, मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधे तौर पर पड़ता है। हाल ही में ग्रहों के राजा सूर्य (Sun) ने 15 जून को मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश किया है, बता दें कि मिथुन राशि में सूर्य ग्रह 16 जुलाई तक रहने वाले हैं। सूर्य के साथ-साथ मिथुन राशि में बुध और शुक्र भी इस समय विराजमान है। वही वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति, मीन राशि में केतु, कुंभ राशि में शनि, मेष में मंगल और मीन राशि में राहु ग्रह हैं, ऐसे में ग्रहों का एक ही लाइन पर होने से एक माला का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से मालिका नामक राजयोग (Malika RajYoga) बन रहा है। आइए जानते हैं इस योग से किन किन राशि के लोगों को लाभ होने वाला है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ?
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2024/06/fdd4c55f29742846e21aae2adeb9bdb3_original.jpg)
मिथुन राशि
ग्रहों का गोचर और मलिका राजयोग (Malika RajaYoga) इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस योग से इस राशि के लोगों के मान सम्मान की वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सूर्य का आर्शीवाद रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों से छुटकारा मिलेगा। वकील, सेल्स मार्केटिंग, फंडिंग आदि के क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों को भी लाभ मिलेगा। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते है। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में ख़ुशहाली चाहिए..गलती से भी घर में उल्टी न रखें ये चीजें
तुला राशि
मालिका राजयोग (Malika RajaYoga) के शुभ प्रभाव से तुला राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम एक बार फिर से बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में व्यापार है, तो उसमें भी फायदा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
वृषभ राशि
मालिका राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब फायदा मिलने वाला है। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस दौरान लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। उच्च शिक्षा की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहों का गोचर और मलिका राजयोग बनने से फलदायी साबित हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ भी मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन भी शानदार रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ होगी, तरक्की के नए अवसर खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
मेष राशि
ग्रहों का महागोचर और मलिका राजयोग का बनना मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगाा। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए समय अनुकूल है। नया काम शुरु करेंगे तो लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में भी काम करने से फायदा होगा। नौकरीपेशा को पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है।जो लोग अपना काम-धंधा करते हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही शानदार रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर मौके मिलेंगे।