15 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः नया फ्लैट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान..आएगी खुशहाली

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के मामले में खास लाभ देने वाला रहेगा। आज आपका दिन परोपकार में बीतेगा और आपके सुख में वृद्धि के योग हैं। भाग्‍य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको जरूरी काम सौंपे जा सकते हैं और उसमें आप खुद को प्रूफ कर पाएंगे। आपके साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किन्तु आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को अच्‍छा बना सकते हैं। पत्नी की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है और कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके कोई एक्शन लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको निजात मिलेगी। माताजी से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे। आप आज एक गुप्त तरीके से धन कमाने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कहीं धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और पिता व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु या फिर संपत्ति की प्राप्ति होगी। आज आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपको किसी प्रकार की जल्‍दी से बचना चाहिए। महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष के लोगों से भी सहयोग प्राप्‍त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। यदि आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा ना होने के कारण समस्या आ रही थी, तो वह भी आज अत्यधिक मेहनत के बाद ही पूरा होता दिख रहा है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूरे होंगे। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुके कार्य पूर्ण होंगे। दोस्‍तों के साथ शाम का वक्‍त मनोरंजन में बीतेगा और इसमें कुछ धन भी खर्च होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ेः लैपटॉप को इस दिशा में रखिए..करियर ग्रोथ के साथ जीवन में आएगी खुशहाली

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज लाभ से भरा दिन है और आज आपको विशेष उपलब्धि प्राप्‍त होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके स्‍वभाव की वजह से आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन काफी खर्चीला होगा। धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी संबंधी के कारण तनाव हो सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके खिलाफ षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ मे  गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेगे। आप अपने कामों में यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस के कुछ चीजों को सीक्रेट रखें, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। अकस्मात् भागदौड़ और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय से पहले उसकी जांच कर लें। सारे वैधानिक पहलुओं के बारे में सोच लें। शाम के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)