ब्रेक के बाद एंकर अक्षय विनोद शुक्ला की दमदार वापसी

TV
Spread the love

करीब 2 साल तक टीवी मीडिया से दूर रहे एंकर अक्षय विनोद शुक्ला ने दमदार वापसी की है। अक्षय विनोद शुक्ला बतौर एंकर टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ गए हैं। अक्षय ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी नई पारी का ऐलान भी किया है।

इसके पहले अक्षय विनोद शुक्ला ने 2020 में ज़ी हिंदुस्तान ज्वाइन किया था। हालांकि अक्षय ने कुछ वक्त में संस्थान को अलविदा कह दिया था। ज़ी हिंदुस्तान से पहले अक्षय विनोद शुक्ला ने न्यूज़ नेशन में बतौर एंकर लंबी पारी खेली थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले अक्षय विनोद शुक्ला पेशे से इंजीनियर रहे हैं। इन्होंने 2008 में विलासपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। लेकिन इंजीनियरिंग से ज्यादा टीवी मीडिया का ग्लैमर इन्हें अपनी तरफ खींच रहा था।

2010 में स्टार एंकर हंट के विजेता बने अक्षय विनोद शुक्ला ने बतौर एंकर एबीपी न्यूज के साथ अपनी एंकरिंग की शुरुआत की।  करीब 2 साल तक यहां काम करने के बाद 2012 में अक्षय न्यूज नेशन से जुड़ गए। अक्षय की सबसे खास बात ये कि ये रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से अक्षय विनोद शुक्ला को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Akshay Vinod Shukla, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *