एंकर शालिनी का ‘शंखनाद’, अब इस चैनल में नज़र आएंगी

TV
Spread the love

अब तक ज़ी हिंदुस्तान(Zee Hindustan) का चेहरा रहीं एंकर शालिनी कपूर(Shalini Kapoor Tiwari) तिवारी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। शालिनी कपूर तिवारी का नया ठिकाना न्यूज18 इंडिया होगा।

शालिनी 2 सालों से ज़ी हिंदुस्तान से जुड़ी थीं। शालिनी ने चैनल के प्रमुख लोकप्रिय कार्यक्रम शंखनाद, राष्ट्रवाद, वंदे मातरम, देश को जवाब दो को एंकर किया है। इसके अलावा चुनाव के दौरान शालिनी की ग्राउंड रिपोर्टिंग भी काबिलेतारीफ रही है।

राजनीतिक विषयों पर मजबूत पकड़ रखने वाली शालिनी इसके पहले इंडिया न्यूज में थीं और वहां भी प्राइम टाइम शो को एंकर किया करती थीं। मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शालिनी खबर भारती, ज़ी बिजनेस में भी अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुकी हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से शालिनी कपूर तिवारी को उनकी नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Shalini Kapoor Tiwari, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *