नए साल में विज्ञान के चमत्कार..पढ़िए डिटेल रिपोर्ट

TOP स्टोरी Trending इंटरनेशनल
Spread the love

Year 2023: विज्ञान के नजर से देखें तो वर्ष 2023 ( Year 2023) काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ। विज्ञान को एसी कई सारी चीजें देखने को मिली जिससे दुनिया हैरान थी। ऐसे में आपको बताते हैं की विज्ञान से जुड़ी कुछ खास चीजों के बारे में।

चांद का साउथ पोल छू लिया

चांद पर वर्ष 2023 से पहले कई बार यहां जाने की कोशिश की गई थी। लेकिन हर बार हुआ की व्यक्ति केवल चांद के पार्टिकुलर एक ही हिस्से में पहुंच पाया। वहीं, Year 2023 में भारत ने ये निर्णय लिया कि वे चंद्रयान 3 को उसी पार्ट में उतारेगा, यहां फिलहाल कोई पहुंच नहीं पाया है। भारत ने इस सपने को साकार भी कर दिखाया और इस कड़ी मेहनत में पूरे विश्व में भारत का नाम गर्व से ऊंचा हो गया।

1320 करोड़ वर्ष पुराना ब्लैक होल मिला

वर्ष 2023 विज्ञान के अलावा अंतरिक्ष के लिहाज से भी काफी ज्यादा बेहतरीन रहा। इस वर्ष नासा की चंद्रा एक्स रे़ वेधशाला और जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन ने ब्राह्मण में अब तक ज्ञात सबसे खोज निकाला है। जिसे 1320 करोड़ वर्ष पुराना माना जा रहा है।

लकवा पीड़ितों का इलाज

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों के लिए कुछ मामलों में तो खतरनाक साबित हो सकता है, वहीं कुछ मामलों में काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित हो सकता है। स्पेशल तौर पर मेडिकल जगत में इसका इस्तेमाल कमाल का है। वर्ष 2023 में इसी की सहायता से वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मॉडल रेडी किया जो लकवा की बीमारी से ग्रसित पेशेंट्स के दिमाग में इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल भेज कर उनके बॉडी को प्रतिक्रिया करने पर मजबूर कर देते हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों के वायरलेस डिजिटल ब्रिज का नाम एक डिवाइस को तैयार करवाया,जो माइंड और रीढ़ की हड्डी के कनेक्शन को जोड़ता है।

मिथेन का रॉकेट पहुंचा अंतरिक्ष में

चीन की प्राइवेट कंपनी लैंडस्केप ने मिथेन का इस्तेमाल कर रॉकेट जूक 2 को अंतरिक्ष में पहुंचा दिया। ऐसा पहली बार हुआ, इससे पहले मिथेन की सहायता से ऐसा कभी नहीं हुआ था। वहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात की मिथेन एक ग्रीन हाउस गैस है। इसलिए इस गैस को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने पर इस तरह की दुनियाभर में सराहना हुई।