Flood News: नोएडा-गाज़ियाबाद में ‘जल प्रलय’! देखिए वीडियो

दिल्ली NCR
Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

Yamuna hindon flood-यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। ताजा डेटा के मुताबिक यमुना नदी खतरे के निशान को पार करते हुए 206.26 मीटर पर पहुंच गई है। यमुना में बढ़ते जलस्तर के साथ लोगों की चिंताएं भी एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इस बार कहानी सिर्फ यमुना या दिल्ली तक सीमित नहीं है। इस बार परेशानी नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में भी बढ़ती दिख रही है। इस परेशानी की वजह से हिंडन नदी में आई बाढ़।

Pic-social media

साहिबाबाद स्थित हरनंदी का जलस्तर बढ़ने से गांव से लेकर शहर तक पानी लोगों के घरों में घुस गया। शहर की सात कालोनी के पांच हजार से ज्यादा मकान बाढ़ की चपेट में हैं। जलस्तर के बढ़ने से पानी लोगों के घरों में घुस गया। गाजियाबाद समेत शहर की सात कालोनी के पांच हजार से ज्यादा मकान बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की वजह से 15 गांवों की कृषि भूमि पर पानी भरने से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। हालांकि अभी तक हरनंदी का पानी खतरे के निशान से नीचे चल रहा है।

Pic-social media

मालूम हो कि दिल्ली के यमुना नदी के बाढ़ का पानी कई इलाकों में अभी कम भी नही हुआ था कि एक और नदी हिंडन में बाढ़ आने से नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों मे पानी भग गया है। खतरे को देखते हुए कयी घरों को खली कराया गया है। अनुमान है कि नदी का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है, जिसको लेकर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

Pic-social media

कुछ दिनों पहले भी गाजियाबाद और नोएडा के सेक्टर 135 में पानी भर गया था। इसके बाद यहां जमजमाव हो गया था। इस इलाके में जलस्तर कम होने के बाद लोगों को राहत मिली थी। मगर अब हिंडन नदी में फिर पानी का स्तर बढ़ गया है। इस कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोग घरों से पलायन कर घर छोड़कर और कहीं रहने को मजबूर हुए है।

हरनदी में भी बड़ा जलस्तर

आपको बता दें कि शुक्रवार रात को बाढ़ का पानी तेजी से आबादी के इलाके में भरना शुरू हो गया। गाजियाबाद और साहिबाबाद में सिटी फोरेस्ट कालोनी, करहैड़ा की ब्रह्म कालोनी, उधम कालोनी, नूर नगर कालोनी और हिंडन विहार सहित सात कालोनी के पांच हजार मकानों में पानी भर गया। ये कालोनियों हरनंदी नदी के पास बसी है। सिटी फोरेस्ट के गेट तक पानी भर गया।
घर छोड़ने को राजी नहीं लोग
कुछ लोगों ने बैंक से लोन लेकर मकान बना रखे हैं। लोगों की गाढ़ी कमाई मकानों में लगी हुई। बाढ़ के चलते जब उनसे घर छोडने को कहा जा रहा है तो वे मुश्किल से अपना मकान छोड़ रहे हैं। जब तक पानी पीठ तक नहीं पहुंच जाता तब तक कुछ लोग मकान से बाहर नहीं निकल रहे। करहैड़ा के आम लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं।

READ: Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi