Bhim Army के चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला..देखिए वीडियो

दिल्ली NCR
Spread the love

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि देवबंद में कार सवार हमलावरों ने भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की है।

https://youtu.be/p-hvlMd-g3o

मेरे लोगों ने हमलावरों को पहचान लिया- आजाद

अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे।

स्कार्पियो से आए हमलावरों ने की 6 राउंड फायरिंग
जानकारी मिली है कि इससे पहले देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दिल्ली से लौटते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हमला किया था। चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद की पीठ में कुछ छर्रे घुसे हैं। फिलहाल चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कार्यकर्ता के घर मातम में शामिल होकर लौटे थे आजाद
बता दें कि देवबंद में एक कार्यकर्ता की मां की मौत हुई थी। अजय नाम के कार्यकर्ता के घर उनकी मां की मौत के तीन दिन बाद चंद्रशेखर आजाद (रावण) कार्यकर्ता से मिलने गए थे। जब वह मिलकर वापस जा रहे थे उसी दौरान एक गाड़ी से आए कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी। इसके बाद देवबंद के सरकारी अस्पताल में चंद्रशेखर को भर्ती कराया गया और थोड़ी देर में चंद्रशेखर की अस्पताल से छुट्टी होने वाली है।

कार सवार लोगों ने की गोलीबारी 
चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने बताया कि आधे घंटे पहले चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनको छूकर निकल गई। एसएसपी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद ठीक हैं और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi